किचन में खाना कैसे बनाएं? खाना बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान

किचन में खाना कैसे बनाएं?

Kitchen Tips – किचन में खाना कैसे बनाएं? किचन में खाना बनाते समय यदि आप छोटी-मोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो आपका खाना हमेशा अच्छा और टेस्टी बनेगा। आजकल हेल्थी लाइफ जीने के लिए फ्रेश और स्वादिष्ट खाना बहुत ही जरूरी है। लेकिन कई बार स्वादिष्ट खाना खाने के चक्कर में हमलोग अपने हेल्थ से कंप्रोमाइज कर लेते हैं। उसके बाद शुरू होता है शारीरिक समस्याओं का एक ऐसा दौर जो लंबे समय तक आपको परेशान करती है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

आजकल लोग स्वाद के चक्कर में अपने स्वास्थ्य का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते हैं। खाने को ज्यादा अधिक स्वादिष्ट बनाने के चक्कर में उसके पौष्टिक तत्व को नष्ट कर दिया जाता है। इसके कारण खान-पान से जुड़ी हुई कई प्रकार की समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। लेकिन यदि आप खाना बनाते वक्त छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

Follow us on Google News
यह भी पढ़ें -   करोड़पति बनने के संकेत क्या होते हैं? भगवान किस प्रकार के संकेत देते हैं?

किचन में खाना कैसे बनाएं?

रसोई घर को साफ रखें

Follow WhatsApp Channel Follow Now

खाना बनाने के बाद हमेशा अपने रसोईघर को साफ कर लें। आपका रसोई घर जितना ज्यादा साफ सुथरा होगा, उतना ही आपके घर में बरकत होगी। रसोई घर साफ सुथरा रहने से खाना बनाते वक्त दूषित चीजें खाने में जाने की संभावना कम होती है।

मसाला पहले तैयार कर लें

कई बार ऐसा होता है कि खाना बनाते वक्त सब्जी में मसाला डालने के समय अचानक हम मसाला तैयार करने लगते हैं। ऐसे में कई बार सब्जी का स्वाद खराब हो जाता है। इसलिए सब्जी बनाते वक्त मसाला पहले बनाकर रखें और उसे समय पर डालकर अच्छी तरह से पकाने पर आपके खाने का स्वाद दोगुना हो जाएगा। इसके साथ-साथ इससे आपकी गैस की बचत भी होगी।

यह भी पढ़ें -   किशमिश के फायदे तो बहुत हैं, लेकिन इसके नुकसान भी बहुत हैं, जरूर जानें

हमेशा ताजा खाना खाएं

Follow WhatsApp Channel Follow Now

कई बार खाना ज्यादा बनाने के बाद वह बासी हो जाता है। ऐसे में रोज बासी खाना खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। कभी भी खाने को फ्रिज में ना रखें। जब भी आपको खाना खाने का मन हो तो हमेशा ताजा खाना ही खाएं। इसे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

गिन कर भोजन बनाएं

आपके घर में जितने लोग खाने वाले हैं, उतने लोगों के लिए ही भोजन बनाएं। जरूरत से ज्यादा खाना बनाने से इंधन के साथ-साथ आपके किचन का बजट भी बिगड़ सकता है। इसलिए खाना बनाने वक्त अनुमान और अनुभव का होना बहुत जरूरी है। इसलिए उतना ही सामग्री खाने में डालें, जितने लोग आपके घर में खाने वाले हैं।

यह भी पढ़ें -   Vastu Tips for Bedroom: बिस्तर के नीचे इन चीजों को रखने से बिगड़ता है पति-पत्नी का रिश्ता

सामग्री पहले से तैयार रखें

भोजन बनाने से पहले उसमें लगने वाले सभी सामग्रियों को पहले ही तैयार करके रख लें। इसके बाद भोजन बनाते वक्त सभी को एक-एक कर चेक कर लें कि जो सामग्री आप भोजन में दे रहे हैं उसका डेट एक्सपायर तो नहीं हो गया है।

इसे भी पढ़ें-

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now