Coconut Water in Pregnancy: प्रेगनेंसी के दौरान नारियल पानी पीना चाहिए या नहीं? प्रेगनेंसी में नारियल पानी पीने के क्या फायदे होते हैं? इस प्रकार का सवाल आपके मन में भी आता होगा। आइए जानते हैं कि प्रेगनेंसी में नारियल पानी पीने के फायदे के बारे में।
Coconut Water in Pregnancy
गर्भावस्था के दौरान यदि आप नारियल पानी का सेवन करती हैं तो आपको कील, मुंहासे और चेहरे की कई समस्याओं से राहत मिलती है। इसे पीने से चेहरे पर चमक भी आती है। इसके अलावा यह खून में चीनी की मात्रा का नियंत्रित करने का काम करता है।
प्रेगनेंसी में नारियल पानी पीने से खून में चीनी की मात्रा बढ़ती है। यह चीनी प्राकृतिक चीनी होता है जो नुकसानदायक नहीं होता है। इससे गर्भावस्था के दौरान शरीर में होने वाली चीनी की कमी को रोकने में मदद करता है।
गर्भवती महिलाओं को नारियल पानी कब पीना चाहिए?
प्रेगनेंसी में नारियल पानी पहली तिमाही में सेवन करने से मां को मॉर्निंग सिकनेस और थकान से राहत मिलती है। यदि आपने अभी तक नारियल पानी का सेवन शुरू नहीं किया है तो आज ही शुरू कर दें।
प्रेगनेंसी में नारियल पानी के फायदे
हाइड्रेशन लेवल मेंटेन करता है
प्रेगनेंसी में नारियल पानी से शरीर में पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम की मात्रा जाती है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। यह गर्भावस्था के दौरान बहुत ही जरूरी होता है। पानी की कमी से गर्भवती महिलाओं को की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
नारियल पानी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी पीने से महिलाओं के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। जब आप नारियल पानी पीते हैं तो आपको बहुत सारे संक्रमण से यह बचाता है। सर्दी जुकाम और खांसी से नारियल पानी बचाने में मदद करता है।
पाचन में होता है सहायक
प्रेगनेंसी के दौरान नारियल पानी पीने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। नारियल पानी में फाइबर बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान यदि आप नारियल पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपकी पाचन शक्ति मजबूत होती है।
विटामिन सी की कमी करता है पूरा
प्रेगनेंसी में नारियल पानी पीने से विटामिन सी की कमी दूर होती है। इसके अलावा नारियल पानी में पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम की मात्रा भी पाई जाती है। कैल्शियम आपकी हड्डियों के लिए बहुत ही जरूरी होता है। नारियल पानी पीने से इसमें मौजूद या तत्व भ्रूण के वृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
त्वचा की करता है देखभाल
नारियल पानी पीने से त्वचा बाहरी प्रदूषण से मुक्त रहता है। नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो आपकी त्वचा को बाहरी प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाता है। यह चेहरे पर कील, मुहासे और सूखेपन की समस्या को भी रोकने में मदद करता है।
खून में चीनी की मात्रा को नियंत्रित करता है
प्रेगनेंसी में नारियल पानी पीने से खून में चीनी की कमी होने से यह रोकने का काम करता है। इससे दौरान ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से बचाव होता है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान नारियल पानी पीना गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। हालांकि इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
डिस्क्लेमर- यह जानकारी किसी भी तरह से एक डॉक्टर की सलाह नहीं है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान किसी भी चीज का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।