Hair Care Tips: बालों की देखभाल करें ऐसे, हेयर फॉल और ड्रैंड्रफ रहेगा कोसों दूर

Hair Care Tips

Hair Care Tips: बालों की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बालों में सिर्फ एक पानी का इस्तेमाल आपको कई परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है। कई लोग इसके दवाईयों का सेवन भी करते हैं। लेकिन बिना कोई रुपया खर्च किए हुए आपको इससे छुटकारा मिलेगा।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Hair Care Tips – मुख्य बातें

  • नीम का प्रयोग कर बालों की समस्या दूर करें।
  • बालों में कैसे करें नीम का इस्तेमाल?
  • नीम के पानी से बाल धोने के क्या फायदे हैं?

नीम का प्रयोग है बेहतर

बालों की समस्या को दूर करने के लिए नीम का प्रयोग करना चाहिए। नीम में विटामिन-ई, सी, न्यूट्रिएंट्स, एंटी बैक्टीरियल गुण, एंटी वायरल, एंटी माइक्रोबियल, एंटीसेप्टिक एनाल्जेसिक, एंटी डायबिटिक और एंटी फंगल जैसे गुण मौजूद होते हैं। इसकी वजह से बालों की समस्या होने पर विशेष आराम मिलता है। नीम का इस्तेमाल बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में बेहद ही कारगर होता है।

बालों में कैसे करें नीम का इस्तेमाल?

अब नीम के फायदे को तो आपने जान लिया लेकिन बालों में नीम का इस्तेमाल कैसे किया जाए? इसके लिए कई तरीके अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कि नीम के पानी का इस्तेमाल बालों में कैसे करें?

  • सबसे पहले बालों के साइज के हिसाब से किसी बर्तन में पानी लें।
  • अब इसमें नीम के कुछ पत्ते डालकर अच्छी तरह से उबाल लें।
  • उबालने के बाद पानी से सिर की हल्के हाथों से मसाज करें।
  • बालों की मसाज करने से पहले पानी को ठंडा कर लें।
  • इस तरह से मसाज करने से बालों की समस्या खत्म होती है।

नीम के पानी से बाल धोने के फायदे क्या है?

नीम के पानी से बाल धोने के कई फायदे होते हैं। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण बालों में किसी भी प्रकार की समस्या होने से रोकती है। 

डैंड्रफ करता है दूर

सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या आम होती है। लेकिन इसकी वजह से लोगों का हाल बुरा हो जाता है। ऐसे में यदि आप नीम के पानी का इस्तेमाल बाल धोने में करते हैं तो डैंड्रफ की समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है। 

बालों में जूं की समस्या करे दूर

बालों में जूं की समस्या भी सर्दी के मौसम में ज्यादा देखने को मिलती है। यदि कोई जूं की समस्या से परेशान है तो उन्हें नीम के पानी से बालों को धोना चाहिए। इससे बालों में जूं की समस्या खत्म होती है। 

बालों के विकास के लिए फायदेमंद

नीम का पानी बालों के विकास के लिए भी फायदेमंद होता है। रूखे और बेजान बाल से छुटकारा पाने के लिए नीम के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। नीम के पानी का इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। 

समय से पहले सफेद बालों को रोके

नीम का पानी बाल को समय से पहले सफेद होने से भी रोकते हैं। लगातार नीम का पानी बालों में लगाने से बालों के सफेद होने की समस्या कम होती है। यदि आपको भी बालों के सफेद होने का डर सता रहा है तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

नोट – ऊपर बताई गई विधियों पर हम दावा नहीं करते हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ पाठकों को जानकारी उपलब्ध करवाना है। सुझाव का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now