कब्ज का रामबाण इलाज – सबसे सस्ता और सात्विक तरीका रखे पेट को साफ

कब्ज का रामबाण इलाज

कब्ज का रामबाण इलाज – कब्ज कैसे दूर करें? कब्ज की समस्या होने पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि आपका पेट साफ नहीं है तो दिनभर चिरचिरापन रहता है। शरीर में हमेशा थकावट महसूस होता है। भूख से संबंधित समस्याएँ उत्पन्न हो जाती है। अक्सर लोगों को जब कब्ज की शिकायत होती है तो वे कई तरह दवाईयाँ लेते हैं। लेकिन दवाई के अलावा भी आपके किचन में कई ऐसी चीजें होती हैं जो कब्ज की समस्या में रामबाण इलाज होता है। इसके अलावा अपनी दिनचर्या में बदलाव करके भी कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

Whatsapp GroupJoin
Telegram channelJoin
कब्ज का कारण

कब्ज कई तरीकों से हो सकता है। कब्ज का मतलब होता है पेट का साफ न होना। यदि कोई हफ्ते में 3 दिन से अधिक वक्त तक फ्रेश नहीं होता है तो इसका मतलब है कि उसे कब्ज हो गया है।

Follow us on Google News
  • असमय खाना खाना
  • रात में खाना खाने के बाद तुरंत सोना
  • पानी कम पीना
  • लगातार एक ही तरह का भोजन करना
  • भोजन करने के बाद हमेशा एक ही जगह पर बैठे रहना
  • अक्सर पेन किलर जैसी दवाईयों का सेवन करना
  • तली हुई सामग्री का ज्यादा सेवन करना
  • फाइबर युक्त भोजन कम करना
यह भी पढ़ें -   हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या अंतर होता है? जानें
कब्ज का दूर करने के घरेलू उपचार

डॉक्टरों के अनुसार, कब्ज अगर हो जाए तो इसे दूर करने का सबसे अच्छा इलाज है अपने खानपान और जीवनशैली में बदलाव करना। इसके अलावा फाइबर युक्त भोजन अधिक से अधिक करना चाहिए। फाइबर युक्त भोजन करने से मल का वजन बढ़ जाता है। इससे पेट साफ होने में आसानी होती है।

रोज सुबह-सुबह व्यायाम करें। अगर प्रेशर आता है तो रोके नहीं। तुरंत ही बाथरूम जाएं। बार-बार रोकने से रोकने की समस्या के साथ-साथ कब्ज और विकराल होता जाता है। सुबह उठने के साथ ही गर्म पानी पीएं। गर्म पानी पीने से पेट जल्दी साफ होता है।

यह भी पढ़ें -   अजवायन के फायदे और नुकसान - कैसे करें अजवायन का उपयोग?

सुबह उठने के बाद पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पीएं। इससे भी पेट साफ होता है। कब्ज में शहद बहुत फायदेमंद होता है। रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन करें और फिर एक ग्लास पानी पी लें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

अपने भोजन में काला नमक, आधा नींबू. पीसा हुआ जीरा, हींग और सलाद की मात्रा बढ़ा दें। इससे कब्ज की समस्या भी दूर होगी साथ ही पेट की अन्य समस्याओं का भी निदान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें -   पेट दर्द की समस्या से छुटकारा कैसे पाएं? जानिए आसान तरीके

पपीता का सेवन करना भी कब्ज में फायदेमंद होता है। पपीता में विटामिन डी पाया जाता है। पपीता के सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके साथ-साथ अमरूद का सेवन भी कर सकते हैं। फलों का सेवन हमेशा शरीर के लिए अच्छा होता है।

Whatsapp GroupJoin
Telegram channelJoin

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।