India News: भारत में कोरोना मरीज 60000 के करीब, महाराष्ट्र का हाल बुरा

भारत में कोरोना मरीज

नई दिल्ली। India News: भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण बीते कुछ दिनों में बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। भारत (India) के कई राज्यों में स्थिति चिंताजनक हो गई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में कुल कोरोना के मामले 19 हजार से पार हो चुके हैं। महाराष्ट्र में करोना से अबतक 730 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य में एक्टिव केस की संख्या 14 हजार 800 से ज्यादा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की राज्य कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। मुबई के धराबी वस्ती में भी कोरोना लगातार फैल रहा है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, धरावी में रोजाना 30 से ज्यादा मरीज निकल रहे हैं। धरावी वस्ती की संकरी गलियां कोरोना के लिए और महफूज जगह साबित हो रही है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पंजाब राहत अभियान

पंजाब बाढ़ त्रासदी: आह्वान फाउंडेशन का बड़ा राहत अभियान, 30,000 राहत किट वितरित करने का संकल्प

पंजाब में आई भीषण बाढ़ से मची तबाही के बीच आह्वान फाउंडेशन ने राहत और…

Sep 20, 2025
Gold Rate Today

Gold Rate Today: 9 सितंबर 2025: आज का सोने का भाव

Gold Rate Today: भारत में सोने का भाव हमेशा से ही आम लोगों और निवेशकों…

Sep 9, 2025
Lunar Eclipse

Lunar Eclipse 2025: दुनिया ने देखा ब्लड मून का नजारा, 3 घंटे तक चंद्रमा पर छाई पृथ्वी की रहस्यमयी छाया!

Lunar Eclipse Photos 2025 – साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण दुनिया भर के खगोल…

Sep 8, 2025

कोरोना संक्रमित मामले में दूसरे नंबर गुजरात आ चुका है। गुजरात में कोरोना के कुल 7,400 से ज्यादा केस हैं। गुजरात में कोरोना से 450 लोगों की मौत हो चुकी है। 5 हजार 81 एक्टिव केस कोरोना के हैं गुजरात में, जबकि 1 हजार 872 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। गुजरात में सबसे ज्यादा मामले अहमदाबाद में हैं।

तीसरे स्थान पर दिल्ली है। दिल्ली में कुल कोरोना के 6 हजार 320 के पास केस पहुंच चुका है। दिल्ली में कोरोन से अबतक 2 हजार 20 लोग ठीक हो चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोरोना से अबतक 68 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली की स्थिति पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार नजर बनाए हुए हैं।

ताजा खबरें 😄👇

हैमर और कटाना हथियार

भारत-फ्रांस में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, सेना को मिलेगा हैमर और कटाना हथियार

भारत और फ्रांस ने मिलकर दो बड़े रक्षा समझौते किए हैं, जिनसे भारतीय सेना की…

Nov 25, 2025
सपने में आभूषण देखना

सपने में आभूषण देखना देता है व्यापार में उन्नति का संकेत, जानिए सपने में आभूषण देखने के शुभ फल

सपने में आभूषण देखना शुभ होता का संकेत होता है लेकिन कई बार यह सपना…

Nov 23, 2025
Cibil Score

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से

Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Nov 5, 2025

चौथे नंबर पर देश का दक्षिणी राज्य तमिलनाडु है। तमिलनाडु में कोरोना के 6 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके है। राज्य में कोरोना से अबतक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना मरीजों में एक्टिव केस की संख्या तमिलनाडु में 4300 से ज्यादा है। हालांकि इसके सटे केरल ने काफी प्रगति की है। केरल में अभी मात्र 503 कोरोना के केस सामने आए हैं और उनमें से 484 मरीज ठीक हो चुके हैं। केरल में 4 लोगों की मौत हुई है जबकि एक्टिव कोरोना मरीज 15 हैं।

भारत में कोरोना मरीज की कुल संख्या 60000 के करीब पहुंच चुकी है। भारत में अब मात्र 3 दिनों में 10000 नए मामले सामने आ रहे हैं, जो काफी चिंता का विषय है। कोरोना वायरस का इलाज अभी नहीं होना भी रिस्क को बढ़ा रहा है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

India News: भारत में कोरोना मरीज 60000 के करीब, महाराष्ट्र का हाल बुरा

भारत में कोरोना मरीज
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts