Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन हो गया है। 80 वर्षीय खालिदा जिया ने मंगलवार सुबह करीब 6 बजे अंतिम सांस ली।
खालिदा जिया का निधन

Highlights:

  • खालिदा जिया का 80 साल की उम्र में निधन
  • लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं
  • BNP ने आधिकारिक तौर पर निधन की पुष्टि की

Highlights:

  • खालिदा जिया का 80 साल की उम्र में निधन
  • लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं
  • BNP ने आधिकारिक तौर पर निधन की पुष्टि की

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन हो गया है। 80 वर्षीय खालिदा जिया ने मंगलवार सुबह करीब 6 बजे अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं और ढाका के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती थीं। BNP के आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए उनके निधन की पुष्टि की गई है।

लंबे समय से वेंटिलेटर पर थीं

BNP की ओर से जारी बयान के मुताबिक खालिदा जिया को लिवर संबंधी बीमारी, डायबिटीज, सीने में संक्रमण और हृदय संबंधी जटिलताएं थीं। 23 नवंबर से उनका इलाज चल रहा था और 11 दिसंबर को हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि उनकी स्थिति बेहद नाजुक है और सुधार की कोई ठोस संभावना नहीं दिख रही। खालिदा जिया का निधन होने के बाद अब बीएनपी का कार्यभार उनके बेटे संभाल सकते हैं।

पीएम मोदी ने किया था सहायता का वादा

खालिदा जिया के स्वास्थ्य को लेकर भारत ने भी चिंता जताई थी। 1 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा था कि खालिदा जिया ने बांग्लादेश के सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक अहम योगदान दिया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

बता दें कि पहले से ही बांग्लादेश में हालात बेहद खराब चल रहे हैं। ऐसे में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन होने के बाद बांग्लादेश में स्थितियाँ और बिगड़ सकती हैं। फिलहाल बांग्लादेश पूर्व पीएम खालिदा जिया के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है।

Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Santosh Suman

Santosh Suman

संतोष सुमन एक अनुभवी और समर्पित कंटेंट राइटर हैं जो वर्तमान में हन्ट आई न्यूज के लिए लिखते हैं। उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह राजनीति, टेक्नोलॉजी, करंट अफेयर्स, शिक्षा और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं।

Related Posts