Highlights:
- CSJMU के स्थापना दिवस पर एलुमनी अनूप पांडेय हुए सम्मानित।
- पत्रकारिता छात्रों को करियर से जुड़ी अहम सलाह।
- टीवी पत्रकारिता में विजुअल्स की अहमियत पर जोर।
Highlights:
- CSJMU के स्थापना दिवस पर एलुमनी अनूप पांडेय हुए सम्मानित।
- पत्रकारिता छात्रों को करियर से जुड़ी अहम सलाह।
- टीवी पत्रकारिता में विजुअल्स की अहमियत पर जोर।
कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर सत्र 2004 बैच के एलुमनी और वरिष्ठ टीवी पत्रकार अनूप पांडेय का स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर विभाग के छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति में एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सम्मान समारोह के बाद अनूप पांडेय ने पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग का भ्रमण किया और अपने छात्र जीवन की पुरानी यादों को साझा किया। इसके बाद उन्होंने विभाग के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में सफलता के लिए जरूरी बातों पर विस्तार से चर्चा की।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अच्छा पत्रकार बनने के लिए रोजाना समाचार पत्र पढ़ना और नियमित लेखन की आदत बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि यदि लक्ष्य स्पष्ट है और पत्रकारिता को ही करियर बनाना है, तो समय चाहे कम लगे या ज्यादा, सफलता जरूर मिलेगी।

अनूप पांडेय ने खासतौर पर टीवी पत्रकारिता पर जोर देते हुए कहा कि एक अच्छे टीवी पत्रकार के लिए विजुअल्स की बेहतर समझ होना बेहद आवश्यक है। सही और प्रभावी विजुअल्स ही खबर को दर्शकों तक प्रभावशाली तरीके से पहुंचाते हैं और उसकी विश्वसनीयता बढ़ाते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि टीवी पत्रकारिता में काम की गति बहुत तेज होती है और कई बार तुरंत फैसले लेने पड़ते हैं। ऐसे में पत्रकारिता के छात्रों को तकनीकी रूप से हमेशा अपडेट रहना चाहिए। नए बदलावों और तकनीकों की जानकारी ही किसी पत्रकार को भीड़ से अलग पहचान दिलाती है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

कार्यक्रम के दौरान विभागाध्यक्ष डॉ दिवाकर अवस्थी ने कहा कि पूर्व छात्र किसी भी शैक्षणिक संस्था की वास्तविक पूंजी होते हैं। उनके अनुभव और वर्तमान छात्रों के साथ संवाद से अकादमिक और व्यावहारिक ज्ञान का सेतु मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि विभाग के छात्र न सिर्फ किताबी ज्ञान में, बल्कि व्यवहारिक कार्यों में भी आगे हैं।
इस कार्यक्रम का संयोजन सहायक आचार्य डॉ हरिओम कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ जितेंद्र डबराल, डॉ ओम शंकर गुप्ता, डॉ योगेंद्र कुमार पांडेय, डॉ रश्मि गौतम, सागर कनौजिया, प्रेम किशोर शुक्ला सहित विभाग के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।






























