किशमिश के फायदे तो बहुत हैं, लेकिन इसके नुकसान भी बहुत हैं, जरूर जानें

किशमिश के फायदे

किशमिश के फायदे- किशमिश खाना किसे पसंद नहीं होता है। किशमिश के कई फायदे है और किशमिश के नुकसान भी बहुत हैं। किशमिश खाने से हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है। किशमिश में कई प्रकार के औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत भी फायदेमंद होता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

किशमिश शरीर के बहुत फायदा कारक होता है। भारतीय व्यंजनों में किशमिश का उपयोग अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। किशमिश अंगूर का ही सूखा रूप है। जब अंगूर सूख जाता है तब इसे किशमिश के नाम से जाना जाता है। किशमिश पीला, हरा और काले रंग में पाया जाता है।

ड्राई फ्रूट्स में किशमिश सबसे उत्तम माना जाता है। यदि आपके दांत कमजोर हैं या दांत नहीं हैं तो भी किशमिश का सेवन कर सकते हैं। किशमिश में कई औषधीय गुण पाये जाते हैं। इसका इस्तेमाल दवाई के तौर पर भी किया जाता है। हालांकि किशमिश के फायदों के साथ-साथ इसके खाने से नुकसान भी होता है।

किशमिश के 5 फायदे-
  1. एनीमिया में किशमिश का सेवन लाभदायक होता है। किशमिश में आयरन में प्रचूर मात्रा पाई जाती है। आरयन हमारे शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। एनीमिया से पीड़ित रोगी को किशमिश की सेवन करना चाहिए।
  2. दिल के लिए किशमिश लाभदायक होता है। National Center for Biotechnology Information की रिपोर्ट के मुताबिक, किशमिश खराब कोलेस्ट्रोल को कम करने में सहायक है। इससे दिल से संबंधित रोग का जोखिम कम होता है।
  3. कैंसर जैसी घातक बिमारी से बचाव में भी किशमिश लाभदायक है। किशमिश के मेथनॉल एक्सट्रैक्ट में एंटी रेडिकल और कैंसर प्रिवेंटिव गुण पाए जाते हैं, जो कोलन कैंसर से बचाव में कुछ हद तक मददगार हो सकते हैं।
  4. किशमिश हमारे मुंह और दांतों की देखभाल भी करता है। किशमिश खाने से कैविटीज से बचाव हो सकता है। किशमिश में फाइटोकेमिकल्स, एंटीऑक्सीडेंट और ऑलीनोलिक एसिड होते हैं जो दांतों को खराब करने वाले बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद करते हैं।
  5. डायबिटीज से ग्रसित लोगों को किशमिश का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है। लेकिन एनसीबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सीमित मात्रा में किशमिश का सेवन मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

क्या होता है नुकसान

किशमिश का अधिक सेवन करने से कई तरह की बिमारियों का सामना करना पड़ता है। नियमित रूप से ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से एलर्जी का खतरा बना रहता है। यदि एलर्जी का लक्षण दिखे तो तुरंत ही किशमिश का सेवन बंद कर दें। मधुमेह से पीड़ित लोग डॉक्टर की सलाह से ही किशमिश का सेवन करें। किशमिश के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान निम्नलिखित हैं-

  • शरीर का वजन बढ़ना
  • दस्त
  • एलर्जी
  • टाइप-2 डायबिटीज का खतरा
Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now