सर्दियों में मूंगफली खाने के ये 8 फायदे नहीं जानते होंगे आप, जरूर जानें

मूंगफली खाने के फायदे

मूंगफली खाने के फायदे- सर्दियों के मौसम में मूंगफली खाना लोग खूब पसंद करते हैं। मूंगफली में वही पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बादाम में होते हैं। इसलिए ज्यादातर लोग मूंगफली खाना पसंद करते हैं। भूने हुए मूंगफली का स्वाद ही कुछ अलग होता है और यह खाने में अच्छा लगता है। मोटे तौर पर मूंगफली में सेहत का खजाना छिपा होता है। आइए जानते हैं मूंगफली खाने के फायदे –

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

1. मूंगफली में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा पाया जाता है। प्रोटीन शरीर में कोशिकाओं की वृद्धि में सहायक होता है। दूध पीना अगर आपको अच्छा नहीं लगता है तो उसकी जगह पर मूंगफली का सेवन कर सकते हैं।

Follow us on Google News
यह भी पढ़ें -   पेट में गैस की समस्या को चुटकियों में करें दूर, अपनाएं यह रामबाण तरीका

2. मूंगफली का सेवन करने से वजन करने में भी सहायता मिलती है। मूंगफली को खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। इससे यह होता है कि बार-बार खाने से जो वजन आपके शरीर का बढ़ रहा था वह धीरे-धीरे कम होने लगता है, क्योंकि भूख का अहसास कम होने से आप खाना भी कम कर देते हैं।

Follow WhatsApp Channel Follow Now

3. मूंगफली में एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह तत्व शरीर में हार्ट स्ट्रोक और दिल से संबंधित अन्य बीमारियों से भी आपको बचाता है। मूंगफली में पाया जाने वाला ट्रिप्टोफैन से डिप्रेशन की समस्या दूर होती है।

4. मूंगफली में फाइटोस्टेरॉल (बीटा-सीटोस्टेरोल) प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। यह पोषक तत्व शरीर में कैंसर की रोकथान में कारगर होता है। अमेरिका में हुए शोध के मुताबिक, जो पुरुष और महिलाएं हफ्ते में कम से कम 2 बार मूंगफली का सेवन करते हैं उन्हें कोलोन कैंसर होने का खतरा 27 फीसदी से 58 फीसदी तक कम होता है।

यह भी पढ़ें -   मुनक्का खाने के फायदे - सर्दी-जुकाम कम करने से लेकर होते हैं ये 7 फायदे

5. मूंगफली में मैंगनीज और मिनरल्स पाये जाते हैं। कई स्टडी में बताया गया है कि मूंगफली के सेवन से डायबिटीज का खतरा 21 फीसदी तक कम हो जाता है। मूंगफली में मौजूद मिनरल्स शरीर में मौजूद फैट, कार्बोहाइड्रेट, मेटाबॉलिज्म, कैल्शियम अब्सॉर्प्शन और ब्लड शुगर को रेगुलेट करते हैं।

6. मूंगफली में मौजूद मोनोसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता भी है। इसके साथ -साथ शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बैलेंस करता है और कोरोनरी आर्टरी डिजीज से सुरक्षित रखता है।

Follow WhatsApp Channel Follow Now

यह भी पढ़ें -   अजवायन के फायदे और नुकसान - कैसे करें अजवायन का उपयोग?

7. मूंगफली में पाया जाने वाला विटामिन-सी सर्दियों में जुकाम, खांसी जैसी समस्याओं से बचाता है। यह शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

8. मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में फोलिक एसिड पाया जाता है। यह महिलाओं में फर्टिलिटी को बेहतर करता है। यह पोषक तत्व बच्चे के सेहत की भी बढ़ाता है। मूंगफली खाने से बच्चे में अस्थमा होने का खतरा भी कम रहता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now