स्वस्थ जीवनशैली के लिए अपनाएं यह 5 ब्रेकफास्ट, रहेंगे हमेशा चुस्त-दुरुस्त

स्वस्थ जीवनशैली

स्वस्थ जीवनशैली के लिए भोजन बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान देता है। अच्छा और पौष्टिक भोजन करने से शारीरिक लाभ के साथ-साथ स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। भारतीय संस्कृति में हमेशा इस बात पर जोर दिया जाता है कि अच्छे जीवन के लिए बाहर के बजाय घर का खाना खाना चाहिए। ऐसे में ब्रेकफास्ट में ऐसा क्या खाना चाहिए कि हमारी जीवनशैली स्वस्थ रहे।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए जो सामग्री हमारे घर के रसोई में उपलब्ध है, उनका सेवन उत्तम माना जाता है। लंबे जीवन जीने के लिए स्वास्थ्य बहुत ही मददगार होता है। किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने पर कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Follow us on Google News
यह भी पढ़ें -   Benefits of carrots: गाजर खाने के क्या फायदे हैं?

रोज सुबह भरपेट और स्वस्थ ब्रेकफास्ट करने से स्वस्थ जीवनशैली जी सकते हैं। इसलिए ब्रेकफास्ट के वक्त आपको कुछ ऐसा खाना चाहिए जो लंबे समय तक शरीर को ऊर्जा प्रदान करने की क्षमता रखता हो।

पांच ब्रेकफास्ट जो शरीर को दे भरपूर एनर्जी

मूंग दाल चीला

यह एक भारतीय व्यंजन है। चीला नाम से प्रसिद्ध यह व्यंजन ब्रेकफास्ट के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। मूंग से बने होने के कारण इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। फाइबर कोलस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ाने का काम करता है।

पोहा (चुरा)

पोहा भारत का एक प्रसिद्ध नाश्ता है। कई जगहों पर भारत में पोहा को चूरा भी बोला जाता है। इसे धान को उबालकर बनाया जाता है। यह पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। पोहा में कार्बोहाइड्रेट, आयरन और फाइबर की मात्रा मौजूद होती है। वह एंटी ऑक्सीडेंट और आवश्यक विटामिन का एक अच्छा स्रोत होता है।

यह भी पढ़ें -   हरी सब्जी की हो कमी तो बारिश के मौसम में ट्राई करें यह ऑप्शन

ओटमील का दलिया

ओटमील का दलिया भी ब्रेकफास्ट के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है। नाश्ते के रूप में दलिया का सेवन किया जा सकता है। ओट्स में आयरन, विटामिन बी, मैग्नीज, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम पाया जाता है। यह तत्व शरीर को भरपूर एनर्जी देने की क्षमता रखते हैं।

वेजिटेबल सैंडविच

ब्रेड के दो स्लाइस के बीच सब्जियों को रखकर सेंडविच बनाया जाता है। सब्जियों और पनीर से भरा एक स्वस्थ सैंडविच ब्रेकफास्ट के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है। इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। गेहूं की रोटी और सब्जियों से बना सैंडविच नाश्ते में लेने से दिन भर आप एनर्जेटिक बने रहते हैं।

यह भी पढ़ें -   अदरक की बर्फी- इस तरह घर पर बनाएं टेस्टी बर्फी, इम्युनिटी बढ़ाने में है मददगार

इडली का सेवन

ब्रेकफास्ट के लिए इडली का सेवन भी अच्छा माना जाता है। सूजी से बना इडली नाश्ते में खाया जा सकता है। यह आसानी से पच भी जाता है। वजन घटाने के लिए इडली एक शानदार विकल्प है। इसके साथ साथ यह एक हल्का खाना होता है। इडली का सेवन करने से एक स्वस्थ जीवनशैली पाया जा सकता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News