बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने अधिकारियों की ट्रेनिंग शुरू की

बिहार विधानसभा चुनाव

पटना। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच बिहार में बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ दिखने लगी हैं। बिहार में चुनाव की तैयारियाँ सभी दलों ने शुरू कर दी  है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए आयोग तैयारियाँ करवा रही है। आयोग ने कहा कि विधानसभा चुनाव समय पर कराए जाएंगे।

सभी अधिकारियों की ट्रेनिंग शुरू

विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को ट्रेनिंग देने का सिलसिला शुरू कर दिया है। पटना में चुनाव आयोग की तरफ से निर्वाचित पदाधिकारियों को 9 जुलाई से ट्रेनिंग दी जा रही है। अधिकारियों की ट्रेनिंग 17 जुलाई तक चलेगी। पटना के अधिवेशन भवन सभागार में ट्रेनिंग सेशन की शुरुआत की गई है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

एसबीआई बैंक में खाता

एसबीआई बैंक में खाता है तो आज ही जान लें यह बात, आपके लिए है बड़ी खुशखबरी

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने अपने ग्राहकों को हाल ही में बड़ी…

Jun 13, 2023
योगी सरकार का तोहफा

UP News: शिक्षकों को योगी सरकार का तोहफा, अब यूपी रोडवेज बसों में कर सकेंगे फ्री यात्रा

UPSRTC Bus Service News: उत्तर प्रदेश की रोडवेज बसों में अब यूपी के शिक्षक यात्रा…

Apr 9, 2023
क्रेडिट कार्ड का ब्याज

Credit Card News: क्रेडिट कार्ड के मोटे ब्याज से ऐसे मिलेगा छुटकारा, आज ही जानें

Credit Card News: क्रेडिट कार्ड के मोटे ब्याज से आप परेशान हैं तो चिंता करने…

Apr 2, 2023

आयोग ने कहा कि एक बार में कुल 300 लोगों को ट्रेनिंग दिया जा रहा है। ट्रेनिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन किया जा रहा है। निर्वाचित पदाधिकारियों को कोरोना के बीच कैसे सुरक्षित रहना है इस बात की ट्रेनिंग भी आयोग दे रहा है। आयोग यह सुनिश्चित करने में लगा है कि बिहार विधानसभा चुनाव कैसे सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराया जा सके।

विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों के रूप में 101 अनुमंडल पदाधिकारी, 101 भूमि उप समाहर्ता और अन्य वरीय पदाधिकारियों को नामित किया गया है। सभी की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि विधानसभा चुनाव हर हाल में 29 नवंबर के पहले संपन्न करा लिए जाएंगे।

ताजा खबरें 😄👇

लाडकी बहिन योजना

क्या बंद हो रही है लाडकी बहिन योजना? नवंबर-दिसंबर की किस्तें अटकीं, जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में दो महीने से किस्तें अटकी हैं। चुनावी प्रक्रिया को…

Dec 9, 2025
Gender Crisis

Gender Crisis: यूरोप का देश जहां महिलाएं खरीद रही हैं किराए पर पति, वजह जानकर होंगे हैरान

लातविया में पुरुषों की कमी इतनी गंभीर हो चुकी है कि महिलाएं पति किराए पर…

Dec 7, 2025
Grok Chatbot

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा

एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…

Dec 6, 2025

बिहार में 7 करोड़ 31 लाख वोटर

बिहार में तकरीबन सात करोड़ 31 लाख वोटर हैं, जिनकी सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग अपने स्तर पर तैयारी कर रहा है। चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव का कार्यक्रम लॉजिस्टिक, मौसम, स्कूल कैलेंडर और कोरोना से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा। आयोग ने कहा कि उन्होंने पहले ही यह निर्णय ले लिया है कि 65 साल से ज्यादा उम्र के मतदाता पोस्टल बैलेट के जरिए मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे। इसके साथ-साथ एक पोलिंग बूथ पर 1000 से ज्यादा वोटर नहीं रखे जाएंगे। बिहार में चुनाव आयोग 33 हजार से ज्यादा नए पोलिंग बूथ बनाने जा रहा है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने अधिकारियों की ट्रेनिंग शुरू की

बिहार विधानसभा चुनाव
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts