गुड़ खाने के फायदे : आयरन की कमी, गैस की समस्या को करे ठीक

गुड़ खाने के फायदे

गुड़ खाने के फायदे – गुड़ खाने के कई फायदे हैं लेकिन ज्यादा मात्रा में गुड़ का सेवन नुकसान दायक भी होता है। गुड़ स्वास्थ्य के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। सीमित मात्रा में गुड़ का सेवन हमेशा स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। गुड़ सर्दियों में शरीर को बूस्ट करने का काम करता है। गुड़ से शरीर को गर्माहट मिलती है। गुड़ शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है और यह शरीर के तापमान को रेगुलेट करता है।

गुड़ में पाये जाने वाले तत्व
  • गुड़ में पानी की मात्रा – 30-40 प्रतिशत
  • गुड़ में सुक्रोज की मात्रा – 40-60 प्रतिशत
  • गुड़ में चीनी की मात्रा – 15-25 प्रतिशत
  • गुड़ में कैल्शियम की मात्रा – 0.30 प्रतिशत
  • गुड़ में आयरन की मात्रा – 8.5-10 एमजी
  • गुड़ में फॉस्फोरस की मात्रा – 05-10 एमजी
  • गुड़ में प्रोटीन की मात्रा – 0.10-100 एमजी
  • गुड़ में विटामिन बी 04-100 एमजी
  • गुड़ में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा 98 प्रतिशत तक होती है।
गुड़ खाने के फायदे (Benefits of Eating Jaggery)

गुड़ थकान करे दूर – गुड़ खाने से शरीर में कमजोरी नहीं होती है। गुड़ शरीर की थकान और कमजोरी को कम करता है। गुड़ में खाने से शरीर को तत्काल एनर्जी मिलती है। इससे शरीर में शरीर में थकान नहीं होती है। दिनभर काम करने के बाद यदि थकान महसूस होता हो तो तुरंत ही गुड़ का सेवन करें। थकान दूर होता है।

आयरन की कमी को दूर करे – गुड़ आयरन का बहुत बड़ा स्रोत है। इसे खाने से शरीर में आयरन की कभी कमी नहीं होती है। यह एनीमिया के मरीजों के लिए बहुत उपयोगी होता है। एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति को चीनी की जगह गुड़ खाने की सलाह दी जाती है।

डायजेस्टिव सिस्टम करे मजबूत – गुड़ खाने से पाचन क्रिया सही रहता है। गुड़ में खून को शुद्ध करने की क्षमता होती है। इसके सेवन से शरीर से सभी प्रकार के टॉक्सिक पार्टिकल बाहर निकल जाते हैं। रोज एक ग्लास पानी या फिर दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से पेट की समस्या ठीक रहती है।

गैस की समस्या करे दूर – गुड़ के सेवन से गैस की समस्या का भी निदान हो जाता है। गैस से पीड़ित व्यक्ति को खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खाना चाहिए। इससे पेट में गैस नहीं बनती है। गुड़ हमारे शरीर के मेटाबॉल्जिम सिस्टम को ठीक रखता है। गुड़ का सेवन करने से कब्ज की समस्या नहीं होती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद – गुड़ के सेवन से शरीर की हड्डियाँ मजबूत होती है। जोड़ो के दर्द से पीड़ित व्यक्ति के लिए गुड़ बहुत फायदेमंद होता है। गुड़ में कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। सर्दियों के मौसम में गुड़ को अदरक के साथ खाने से जोड़ों के दर्द की समस्या में राहत मिलती है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गन्ने का जूस पीने के फायदे

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा

गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Jan 28, 2026
Happy New Year Shubhkamna Sandesh

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश

नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Dec 18, 2025
Marriage Pressure से कैसे बचें?

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से

समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…

Aug 29, 2025

सर्दी-जुकाम करे ठीक – गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसके सेवन से जुकाम या खांसी की समस्या होने पर आराम मिलता है। जुकाम की समस्या हो तो कच्चा गुड़ का सेवन करना चाहिए। यदि गले में खराश की समस्या हो तो 500 ग्राम गुड़ के साथ दो काली मिर्च खाने से खराश ठीक हो जाता है।

अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद – गुड़ खाने से अस्थमा में आराम मिलता है। अस्थमा से पीड़ित रोगियों को गुड़ खाने की सलाह दी जाती है। गुड़ खाने से शरीर का तापमान कंट्रोल में रहता है। इसमें एंटी एलर्जी से संबंधित तत्व पाए जाते हैं।

स्वस्थ त्वचा के लिए जरूरी – गुड़ खाने से शरीर की त्वचा स्वस्थ रहती है। यह त्वचा को स्वस्थ रखने के साथ-साथ इसे आकर्षक बनाने में भी मदद करता है। गुड़ खाने से ब्लड साफ होता है। साफ ब्लड त्वचा को भी स्वस्थ और चमकदार बनाता है। इसके साथ-साथ मुहांसे और झुर्रियों की समस्या नहीं होती है।

महिलाओं को पीरियड्स में आराम दिलाता है – गुड़ का सेवन करने से महिलाओं को पीरियड्स के दौरान आराम दिलाता है। गुड़ में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। गुड़ खाने से शरीर का पाचन क्रिया सही रहता है। यह महिलाओं के शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

गुड़ खाने के फायदे : आयरन की कमी, गैस की समस्या को करे ठीक

गुड़ खाने के फायदे
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts