पेट में गैस क्यों बनती है? जानें गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय

पेट गैस की समस्या

पेट में गैस क्यों बनती है? पेट में गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं। मसलन समय से खाना न खाना। बाहर का खाना और फास्टफूट का ज्यादा सेवन करना। पेट में गैस की समस्या होने के कारणों में अनियमित दिनचर्या भी है। आजकल लोग सुबह 10 बजे तक सोये रहते हैं। सुबह ज्यादा देर तक सोने से शरीर में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होने का खतरा ज्यादा होता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

गैस की समस्या न हो इसके लिए जरूरी है कि सुबह जल्दी ही बिस्तर छोड़ दें। उसके बाद नित्तक्रिया के बाद व्यायाम अवश्य करना चाहिए। दौड़ना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसलिए सुबह के समय खुले मैदान में दौड़ना चाहिए। दौड़ने से संपूर्ण शरीर का एक्सरसाइज हो जाता है। लगातार दौड़ने से मात्र 15 दिनों में इसका परिणाम देख सकते हैं।

Follow us on Google News
यह भी पढ़ें -   शहद के फायदे- गुनगुने पानी में शहद डालकर पीने के फायदे क्या-क्या हो सकते हैं?
पेट में गैस क्यों बनती है? जानिए कारण-
  • अत्यधिक भोजन करना
  • ज्यादा देर तक भूखे रहना
  • तीखा या चटपटा भोजन करना
  • पचने में कठिन भोजन करना
  • भोजन को सही तरीके से चबाकर न खाना
  • ज्यादा चिंता करना
  • शराब पीना
  • फास्टफूड का सेवन करना
  • ज्यादा तेल और मसाले युक्त भोजन करना
पेट की गैस की समस्या को जड़ से खत्म करने के उपाय

पेट में गैस होने पर इसे जड़ से खत्म किया जा सकता है। चलिए बताते हैं कि किस तरह से कुछ आसान घरेलू उपाय करके गैस की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

बेकिंग सोडा से दूर करें गैस की समस्या – अगर आप गैस से परेशान हैं तो एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को रोज खाली पेट पीएं। इस उपाय से गैस पलभर में दूर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें -   रक्षाबंधन स्पेशल: गुलाब जामुन बनाने का तरीका

हींग से गैस की समस्या का इलाज – हींग का प्रयोग खाने में अक्सर किया जाता है। यह पेट के लिए लाभदायक होता है। गैस की परेशानी में हींग का इस्तेमाल करने से गैस नहीं बनती है। एक गिलास गर्म पानी में हींग मिलाकर दिन में दो या तीन बार पीएं। इससे गैस की परेशानी में राहत मिलेगी।

काली मिर्च से गैस का इलाज – काली मिर्च सभी घरों में पाया जाता है। यह मसाले के तौर पर किचन में प्रयोग किया जाता है। काली मिर्च हाजमा को ठीक करता है। दूध में काली मिर्च मिलाकर पीने से गैस की समस्या दूर होती है।

लहसुन से गैस की समस्या ठीक करें – भोजन में इस्तेमाल होने के साथ-साथ लहसुन सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। लहसुन का प्रयोग करने से गैस की परेशानियों में भी राहत मिलती है। सबसे पहले लहसुन को जीरे, खड़ा धनिया के साथ पानी डालकर उबाल लें। फिर इसे साफ कपड़े या छन्नी से छान लें और दिन में दो बार प्रयोग करें। गैस की परेशानी दूर होगी।

यह भी पढ़ें -   High Blood Pressure को करें नियंत्रित, घरेलू अपचार भी है कारगर

अदरक का घरेलू उपाय से गैस करें दूर – गैस में अदरक बहुत फायदेमंद होता है। देसी घी में अदरक का छोटा सा टुकड़ा पका लें। काला नमक डालकर पके हुए टुकड़े को खाएं। इससे पेट में गैस होने पर राहत मिलेगी।

जीरा से गैस की समस्या का निवारण करें – आपके किचन में मिलने वाला जीरा बहुत चमत्कारिक है। गैस होने पर जीरा, अदरक और काली मिर्च को पानी के साथ उबाल लें। छन्नी से छान लें और काला नमक मिलाकर पीएं। गैस होने पर यह राहत प्रदान करेगा।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News