कुख्यात विकास दुबे उज्जैन में गिरफ्तार, महाकाल मंदिर दर्शन करने गया था

कुख्यात विकास दुबे

भोपाल। उत्तर प्रदेश का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को एमपी पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले हफ्ते आठ पुलिसकर्मियों को घेरकर बेरहमी से हत्या करने के आरोपी था कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे। बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे उज्जैन के महाकाल में दर्शन के लिए गया था। मंदिर के गार्ड ने विकास दुबे को पहचान लिया। जिसके बाद एमपी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

बता दें कि कानपुर के चौबैपुर में पिछले दिनों पुलिस विकास दुबे को पकड़ने के लिए उसके घर पर गई थी। जिसके बाद विकास दुबे ने साथियों के साथ मिलकर चौबेपुर में घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पहले वह दिल्ली-एनसीआर पहुंचा। एनसीआर में भी वह पुलिस की दबिश के बचने के लिए अपना ठिकाना बदलता रहा।

हालांकि पुलिस की लगातार बढ़ रही घेराबंदी के बाद वह मध्यप्रदेश के उज्जैन जिला पहुंचा, जहां उसे एमपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं गुरुवार सुबह पुलिस ने दो एनकाउंटर किए। एक कानपुर में और दूसरा इटावा में। इस एनकाउंटर में विकास दुबे के दो साथियों को ढेर कर दिया गया। इसमें एक अमर दुबे भी शामिल है। अमर दुबे को विकास दुबे का दायां हाथ माना जाता था।

कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग किया है कि अगर विकास दुबे की गिरफ्तारी की खबर सच है तो सरकार साफ करे कि उसने आत्मसमर्पण किया है या गिरफ्तारी हुई है। अखिलेश यादव ने विकास दुबे की CDR सार्वजनिक करने की मांग भी की।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now