कोरोना संक्रमण: केंद्र की चेतावनी के बाद एक्शन में यूपी सरकार, नोएडा में धारा 144

कोरोना संक्रमण नोएडा

नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पीएम मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक में चेतावनी जारी करते हुए सख्त कदम उठाने को कहा था। अब यूपी योगी सरकार ने केंद्र की चेतावनी के बाद एक्शन लेना शुरू कर दिया है। योगी सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए नोएडा में धारा 144 लगा दी है।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए यूपी सरकार ने बुधवार शाम को नई गाइडलाइंस जारी कर दी। इस संबंध में राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों, मंडलायुक्तों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया है। राज्य सरकार ने कहा है कि कोरोना महामारी से ज्यादा प्रभावित राज्यों से आने वालों की टेस्टिंग की व्यवस्था की जाए।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025
बिहार वोटर वेरिफिकेशन

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन पर बवाल क्यों? 65 लाख नाम लिस्ट से बाहर, ADR ने सुप्रीम कोर्ट में उठाए सवाल

बिहार में चल रही Special Intensive Revision (SIR) वोटर लिस्ट एक्सरसाइज पर सियासी बवाल थमने…

Jul 28, 2025

मुख्य सचिव ने आदेश में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि सर्वाधिक प्रभावित राज्यों से आने वाले लोगों की हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर जांच की व्यवस्था कराई जाए। किसी भी यात्री में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर आरटीपीसीआर की जांच के लिए नमूने को प्रयोगशाला में भेजा जाए।

नोएडा में धारा 144 लागू

उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा में कोरोना संक्रमण को देखते हुए 30 अप्रैल तक धारा 144 लगा दिया है। गौतम बुद्ध नगर में पुलिस ने मंगलवार को 30 अप्रैल तक सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दिया है। नोएडा में धारा 144 लागू होने के बाद जिले में अनधिकृत विरोध प्रदर्शन, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने और कोविड-19 (कोरोना संक्रमण) प्रोटोकॉल को फॉलो नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ताजा खबरें 😄👇

Gender Crisis

Gender Crisis: यूरोप का देश जहां महिलाएं खरीद रही हैं किराए पर पति, वजह जानकर होंगे हैरान

लातविया में पुरुषों की कमी इतनी गंभीर हो चुकी है कि महिलाएं पति किराए पर…

Dec 7, 2025
Grok Chatbot

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा

एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…

Dec 6, 2025
हैमर और कटाना हथियार

भारत-फ्रांस में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, सेना को मिलेगा हैमर और कटाना हथियार

भारत और फ्रांस ने मिलकर दो बड़े रक्षा समझौते किए हैं, जिनसे भारतीय सेना की…

Nov 25, 2025

नोएडा पुलिस ने बताया कि कोविड-19 महामारी के बीच होली, गुड फ्राइडे, नवरात्रि, अंबेडकर जयंती, राम नवमी, महावीर जयंती, शब-ए-बारात, हनुमान जयंती जैसे त्योहारों को देखते हुए ऐसा किया गया है।

बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 35 से ज्यादा नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। केंद्र सरकार ने एक दिन पहले ही कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ राज्यों के हालात पर वर्चुअल मीटिंग की थी।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

कोरोना संक्रमण: केंद्र की चेतावनी के बाद एक्शन में यूपी सरकार, नोएडा में धारा 144

कोरोना संक्रमण नोएडा
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts