प्रेस विज्ञप्ति। दिल्ली, 29 दिसंबर 2024: बहुजन शोषित समाज संघर्ष समता पार्टी (BS4 पार्टी) द्वारा मंगोलपुरी इलाके में आयोजित जनसंपर्क अभियान में पार्टी के विधायक प्रत्याशी श्री खिलखिलाकर जाटव, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू जाटव, और राष्ट्रीय सलाहकार श्री रमेश चंद्र जाटव समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रविवार को आयोजित इस अभियान के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झंडे लेकर नारेबाजी की और जनसंपर्क करते हुए श्री खिलखिलाकर जाटव ने स्थानीय जनता से वोट मांगे। उन्होंने पार्टी के कार्यों, दृष्टिकोण और समाज के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को स्पष्ट करते हुए मंगोलपुरी की जनता से समर्थन की अपील की।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

सीएसजेएमयू में पत्रकारिता छात्रों ने की लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग की प्रैक्टिस, फील्ड रिपोर्टिंग पर मिला विशेष प्रशिक्षण
यगेश पाल, कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्विद्यालय कानपुर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा…

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

श्रीमती मंजू जाटव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ने इस अभियान के दौरान पार्टी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि BS4 पार्टी हमेशा समाज के शोषित वर्ग के लिए संघर्ष करती रही है और यह अभियान उसी दिशा में एक और कदम है।
रमेश चंद्र जाटव, राष्ट्रीय सलाहकार, ने भी अपने संबोधन में पार्टी की कार्यप्रणाली और आगामी योजनाओं को साझा किया। उन्होंने मंगोलपुरी के लोगों से अपील की कि वे BS4 पार्टी के साथ खड़े होकर अपने हक और अधिकार की लड़ाई में भाग लें।
ताजा खबरें 😄👇

Gender Crisis: यूरोप का देश जहां महिलाएं खरीद रही हैं किराए पर पति, वजह जानकर होंगे हैरान
लातविया में पुरुषों की कमी इतनी गंभीर हो चुकी है कि महिलाएं पति किराए पर…

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा
एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…

भारत-फ्रांस में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, सेना को मिलेगा हैमर और कटाना हथियार
भारत और फ्रांस ने मिलकर दो बड़े रक्षा समझौते किए हैं, जिनसे भारतीय सेना की…

इस दौरान मंगोलपुरी की जनता में भारी उत्साह और जोश दिखाई दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं में अद्वितीय उत्साह और जोश था जो निश्चित रूप से विपक्षियों के लिए चिंता का विषय बन गया है।
BS4 पार्टी का यह जनसंपर्क अभियान पार्टी के बढ़ते जनाधार और समाज में एक नई चेतना का प्रतीक बनकर उभरा है। पार्टी के कार्यकर्ता और नेता अब पूरी ताकत के साथ आगामी चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































