तेलंगाना के वारंगल में कुए से निकले 9 शव, सभी प्रवासी मजदूर, मचा हड़कंप

तेलंगाना

हैदराबाद। तेलंगाना के वारंगल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है। यहां पर एक कुए से 9 लोगों का शव निकाला गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सभी 9 शव प्रवासी मजदूरों के हैं। इसमें एक महिला और एक बच्चे का भी शव है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

बताया जा रहा है कि मरने वाली श्रमिक बंगाल और बिहार के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार, मृतकों में 7 बंगाल के और 2 बिहार के मजदूर हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें गीसुगोंडा मंडल के गोर्टेकुंटा इंडस्ट्रियल एरिया में बने एक कुएं के अंदर प्रवासी श्रमिकों के शव पड़े होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव निकाला गया। पुलिस ने बताया कि जानकारी के मुताबिक सभी श्रमिक वहां एक कोल्ड स्टोरेज में काम करते थे।

Follow us on Google News
यह भी पढ़ें -   प्रवासी मजदूर: महाराष्ट्र में सो रहे मजदूर की मालगाड़ी से कटकर मौत

पुलिस ने शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सभी शवों को एमजीएम हॉस्पिटल भेजा गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। घटना की जांच के लिए कुछ मजदूरों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Follow WhatsApp Channel Follow Now

पुलिस ने बताया कि मरने वालों में 7 लोग बंगाल के रहने वाले थे। इनमें 2 मजदूर बिहार के भी थे। वे तेलंगाना कमाने आए थे। कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन के बाद उनकी आमदनी बंद हो गई थी। वे लोग काफी परेशान थे। अपने-अपने गांव जाने वाले थ लेकिन अचानक लापता हो गए।

यह भी पढ़ें -   बिहार, यूपी और झारखंड जाने वाले यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, चलेगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन
Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now