भोपाल। उत्तर प्रदेश का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को एमपी पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले हफ्ते आठ पुलिसकर्मियों को घेरकर बेरहमी से हत्या करने के आरोपी था कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे। बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे उज्जैन के महाकाल में दर्शन के लिए गया था। मंदिर के गार्ड ने विकास दुबे को पहचान लिया। जिसके बाद एमपी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
बता दें कि कानपुर के चौबैपुर में पिछले दिनों पुलिस विकास दुबे को पकड़ने के लिए उसके घर पर गई थी। जिसके बाद विकास दुबे ने साथियों के साथ मिलकर चौबेपुर में घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पहले वह दिल्ली-एनसीआर पहुंचा। एनसीआर में भी वह पुलिस की दबिश के बचने के लिए अपना ठिकाना बदलता रहा।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन पर बवाल क्यों? 65 लाख नाम लिस्ट से बाहर, ADR ने सुप्रीम कोर्ट में उठाए सवाल
बिहार में चल रही Special Intensive Revision (SIR) वोटर लिस्ट एक्सरसाइज पर सियासी बवाल थमने…
हालांकि पुलिस की लगातार बढ़ रही घेराबंदी के बाद वह मध्यप्रदेश के उज्जैन जिला पहुंचा, जहां उसे एमपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं गुरुवार सुबह पुलिस ने दो एनकाउंटर किए। एक कानपुर में और दूसरा इटावा में। इस एनकाउंटर में विकास दुबे के दो साथियों को ढेर कर दिया गया। इसमें एक अमर दुबे भी शामिल है। अमर दुबे को विकास दुबे का दायां हाथ माना जाता था।
कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग किया है कि अगर विकास दुबे की गिरफ्तारी की खबर सच है तो सरकार साफ करे कि उसने आत्मसमर्पण किया है या गिरफ्तारी हुई है। अखिलेश यादव ने विकास दुबे की CDR सार्वजनिक करने की मांग भी की।
ताजा खबरें 😄👇

क्या बंद हो रही है लाडकी बहिन योजना? नवंबर-दिसंबर की किस्तें अटकीं, जानें पूरा मामला
महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में दो महीने से किस्तें अटकी हैं। चुनावी प्रक्रिया को…

Gender Crisis: यूरोप का देश जहां महिलाएं खरीद रही हैं किराए पर पति, वजह जानकर होंगे हैरान
लातविया में पुरुषों की कमी इतनी गंभीर हो चुकी है कि महिलाएं पति किराए पर…

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा
एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…
ख़बर आ रही है कि ‘कानपुर-काण्ड’ का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है. अगर ये सच है तो सरकार साफ़ करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ़्तारी. साथ ही उसके मोबाइल की CDR सार्वजनिक करे जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 9, 2020

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































