Sweet Potato Benefits: शकरकंद खाने के फायदे क्या-क्या होते हैं?

शकरकंद खाने के फायदे

Sweet Potato Benefits in Hindi: हिंदी में स्वीट पोटैटो (Sweet potato in hindi) को शकरकंद के नाम से जाना जाता है। शकरकंद खाने के फायदे तो कई होते हैं लेकिन शकरकंद कब खाना चाहिए, यह भी जानना आवश्यक है। इसलिए शकरकंद के फायदे बताने से पहले जानते हैं कि शकरकंद कब खाना चाहिए।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

शकरकंद खाने का सबसे सही समय नाश्ता है। नाश्ते में शकरकंद खाने से यह दिन भर के लिए जरूरी विटामिन ए का 400 प्रतिशत हिस्सा प्रदान करता है। यह आंखों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाता है। इसलिए शकरकंद का सेवन सुबह को नाश्ते में करना ज्यादा फायदेमंद है।

कई लोगों यह लगता है कि रोज शकरकंद (Sweet Potato) नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह मीठा होता है। बता दें कि शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ही कम होता है। इसे खाने से शुगर नहीं बढ़ता है। डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए भी शकरकंद बेहतर होता है।

शकरकंद में कई प्रकार को पोषक तत्व पाए जाते हैं। शकरकंद को सुपरफूड भी कहा जाता है। यदि आप शकरकंद को खाली पेट खाते हैं तो इसमें मौजूद टैनिन और पैक्टीन पेट में गैस की समस्या को बढ़ा सकता है। इसके अलावा खाली पेट शकरकंद खाने से सीने में जलन भी हो सकती है।

Benefits of Sweet Potato

शकरकंद खाने के कई फायदे होते हैं। शकरकंद खाने से वजन घटाने में (Sweet potato benefits for weight loss) भी मदद मिलता है। आइए जानते हैं कि शकरकंद किस प्रकार से वजन घटाने में मदद करता है?

मेटाबोलिज्म करे ठीक

शकरकंद का सेवन करने से इसमें मौजूद फाइबर मेटाबोलिज्म को ठीक करने में मदद करता है। जो लोग वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें शकरकंद का सेवन करना चाहिए। वजन घटाने के लिए शरीर का मेटाबोलिज्म का ठीक होना बहुत जरूरी होता है। शकरकंद खाने से मेटाबोलिज्म में तेजी आता है। इससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।

बार-बार खाने की आदत करे कम

कई लोगों को बार-बार दिन में खाने की आदत होती है। शकरकंद का सेवन जब आप सुबह के समय करते हैं तो यह लंबे समय को भूख को खत्म कर देता है। इसमें मौजूद फाइबर को पचने में काफी लंबा वक्त लगता है। इससे वजन नहीं बढ़ता है।

शुगर करता है कम

शरीर में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने का काम भी शकरकंद करता है। शकरकंद भले ही खाने में मीठा होता है लेकिन इसमें ग्लाइसेमिक कम मात्रा में होती है। यह शरीर में शुगर का लेवल कम रखता है। नाश्ते में शकरकंद का सेवन करने से आप दिनभर अपने शरीर का शुगर लेवल को नियंत्रण में रख सकते हैं।

कब्ज की समस्या को दूर करता है

शकरकंद में मौजूद उचित मात्रा में फाइबर पाचन में सुधार करता है। यह शरीर में पाचन प्रक्रिया को बढ़ाने का काम करता है। शकरकंद हमारी पेट और आंतों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें स्टार्च मौजूद होता है जिसका पाचन आसानी से होता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और पेट को साफ रखता है।

एनर्जी बूस्ट करता है

शकरकंद खाने से शरीर में एनर्जी बूस्ट होता है। यदि आपको वजन कम करना है तो आपको एक्ट्रा एक्टिव रहना पड़ेगा। इसके लिए आपको एक्सरसाइज भी करना होगा। ऐसे में शकरकंद का सेवन करने से इसमें मौजूद हाई कैलोरी आपको एनर्जी बूस्ट दे सकता है। इससे आप ज्यादा एनर्जेटिक होकर काम करेंगे जो बैली फैट को कम करने में मदद करेगा।

एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि शकरकंद को कभी भी सोने से पहले नहीं खाएं। ऐसा करने पर यह तेजी से आपका वजन बढ़ा सकता है। इसे दूध के साथ भी खा सकते हैं। आप चाहें तो शकरकंद को उबालकर भी खा सकते हैं। इससे भी शकरकंद खाने के फायदे मिलते हैं।

नोट- यह जानकारी केवल शकरकंद के फायदे बताने के लिए दिया गया है। यह किसी भी तरह से डॉक्टरी परामर्श नहीं है। विशेष जानकारी के लिए हमेशा विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now