डायबिटीज की समस्या से छुटकारा पाना है तो अपनाएं यह टिप्स

डायबिटीज की समस्या

जिन्हें डायबिटीज की समस्या है, वो अपनी जीवनशैली में सुधार करके अपने शुगर लेवल को कम कर सकते हैं। एक्सरसाइज शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करने के साथ-साथ कई बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। यह शरीर को स्वस्थ और फुर्तीला बनाता है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन्हें कम-से-कम 21 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए।

Whatsapp GroupJoin
Telegram channelJoin
स्विमिंग करना है लाभदायक

स्विमिंग या तैरना हमारे शरीर के लिए सबसे अच्छा व्यायाम है। यह शरीर को फिट रखने के साथ-साथ डायबिटीज को नियंत्रित करने में भी काफी मददगार होती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाइप-1 और टाइप-2 तरह की डायबिटीज में स्विमिंग फायदेमंद होता है। स्विमिंग से रक्त संचार तेजी आती है और कोलेस्ट्रॉल भी बर्न होती है।

Follow us on Google News
यह भी पढ़ें -   नमक पानी पीने के 6 बेहतरीन फायदे, प्राकृतिक नमक है सेहत का खजाना
डांसिंग से डायबिटीज होता है कम

डांसिंग को सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज माना जाता है। डांस करने से हमारा मनोरंजन होने के साथ-साथ यह डिप्रेशन को भी दूर करता है। डांस करने से मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है और डायबिटीज होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।

जॉगिंग है बेस्ट एक्ससाइज

जॉगिंग करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना पैदल चलने से हमें कई तरह का स्वास्थ लाभ होता है। डायबिटीज की समस्या से राहत दिलाने जॉगिंग काफी कारगर होती है। खासकर हाई ब्लड शुगर लेवल में जॉगिंग करना लाभदायक होता है।

यह भी पढ़ें -   Benefits of Red Chili: लाल मिर्च खाने के बेहतरीन फायदे क्या आप जानते हैं?
साइकिलिंग है संपूर्ण व्यायाम

साइकिलिंग करने से हमारे शरीर का ग्लूकोज लेवल नियंत्रित रहता है। इससे हमारा वजन भी नियंत्रित रहता है। 40 वर्ष से कम उम्र के लोग जो डायबिटीज से पीड़ित हैं, उन्हें रोज साइकिलिंग करने की सलाह दी जाती है। साइकिलिंग से हमारे पूरे शरीर का एक्सरसाइज हो जाता है।

योग भगाए रोग

योग करने से कई तरह की बीमारियों से हमें छुटकारा मिल जाता है। योग से ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। एक स्टडी के अनुसार, रोजाना आधे से एक घंटे तक योग करने से डायबिटीज की समस्या काफी हद तक कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें -   Benefits of carrots: गाजर खाने के क्या फायदे हैं?
सीढ़ियां चढ़ना फायदेमंद

सीढ़ियों से आने-जाने से भी डायबिटीज में राहत मिलती है। आजकल लोग लिफ्ट का इस्तेमाल ज्यादा करने लगे हैं। व्यस्त जीवनशैली में लोग सीढ़ियों से आना-जाना कम कर दिया है। इसके चलते उनकी फिजिकल एक्टिविटी कम हो गई है। लेकिन स्वस्थ रहने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल फायदेमंद है। इससे शरीर का ग्लूकोज नियंत्रित रहता है।

Whatsapp GroupJoin
Telegram channelJoin

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।