सचिन पायलट को कांग्रेस से झटका, डिप्टी सीएम पद से हटाए गए

सचिन पायलट

राजस्थान के सियासी उठा-पटक के बीच कांग्रेस विधायक दल की बैठक समाप्त हो गयी है। बता दें कि इस बैठक में राजस्थान के बागी विधायक और सचिन पायलट के समर्थक शामिल नहीं हुए। इस बीच सचिन पायलट को डिप्टी सीएम पद से हटा दिया गया है।

राजस्थान में इस सियासी ड्रामे के बाद सचिन पायलट की जगह अब गोविंद सिंह को राजस्थान का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह फैसला कांग्रेस के विधायक दल की बैठक में लिया गया। इसकी जानकारी कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दी है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025
बिहार वोटर वेरिफिकेशन

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन पर बवाल क्यों? 65 लाख नाम लिस्ट से बाहर, ADR ने सुप्रीम कोर्ट में उठाए सवाल

बिहार में चल रही Special Intensive Revision (SIR) वोटर लिस्ट एक्सरसाइज पर सियासी बवाल थमने…

Jul 28, 2025

दरअसल, सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायक दल की बैठक में नहीं पहुंचे थे। बैठक में कांग्रेस और निर्दलीय कुल 102 विधायक पहुंचे और उन्होंने एकमत से मांग की थी कि सचिन पायलट और उनके समर्थकों को पार्टी से निकाल दिया जाए।

गौरतलब है कि राजस्थान के सियासी संकट के पीछे माना जा रहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह अब सचिन पायलट भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, लेकिन अब खबर यह भी आ रही है कि सचिन बीजेपी में नहीं जाना चाहते हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें बीजेपी में शामिल होना होता, तो अभी तक जा चुके होते। माना जा रहा है कि सचिन अपने समर्थकों के साथ मिलकर अपनी नई राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं।

ताजा खबरें 😄👇

लाडकी बहिन योजना

क्या बंद हो रही है लाडकी बहिन योजना? नवंबर-दिसंबर की किस्तें अटकीं, जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में दो महीने से किस्तें अटकी हैं। चुनावी प्रक्रिया को…

Dec 9, 2025
Gender Crisis

Gender Crisis: यूरोप का देश जहां महिलाएं खरीद रही हैं किराए पर पति, वजह जानकर होंगे हैरान

लातविया में पुरुषों की कमी इतनी गंभीर हो चुकी है कि महिलाएं पति किराए पर…

Dec 7, 2025
Grok Chatbot

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा

एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…

Dec 6, 2025

बता दें कि हाल ही में कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी मध्यप्रदेश में कांग्रेस से बगावत करके बीजेपी ज्वाइन कर लिया था। जिसके बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी। बाद में बहुमत का आंकड़ा साबित नहीं होने पाने के कारण कमलनाथ सरकार गिर गई थी। मध्यप्रदेश में फिलहाल बीजेपी की सरकार है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक नेताओं को भी शिवराज सिंह चौहान सरकार में जगह दी गई है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

सचिन पायलट को कांग्रेस से झटका, डिप्टी सीएम पद से हटाए गए

सचिन पायलट
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts