भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी
नई दिल्ली। बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि असम की तरह ही दिल्ली में भी NRC (NRC in Delhi) लागू हो। उन्होंने कहा कि दिल्ली में स्थिति बहुत ही खतरनाक हो गई है। असम में जैसे ही एनआरसी (NRC in Delhi) लागू हुई, मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में इसे लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इसकी जरूरत है, क्योंकि अवैध अप्रवासियों के चलते स्थिति बहुत खतरनाक हो गई है।
बता दें कि मनोज तिवारी का बयान ऐसे समय में आया है जब असम में एनआरसी लिस्ट जारी हो गई है। असम में 17 लाख लोगों के नाम एनआरसी लिस्ट में नहीं है। असम में एनआरसी लिस्ट जारी होने के बाद वहां पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। असम के मुख्यमंत्री ने असम के लोगों से अपील की है कि राज्य में शांति बनाएं रखें और परिपक्व समाज का उदाहरण पेश करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के नाम एनआरसी के फाइनल लिस्ट में नहीं है, उनके पास भी विकल्प है। उनके साथ उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
जिन 17 लाख लोगों के नाम एनआरसी की लिस्ट में नहीं हैं उनके पास विदेशी न्यायाधिकरण के पास अपील करने का अधिकार है। ऐसे नागरिक जिन्हें अपने नाम एनआरसी लिस्ट में नहीं मिली है, वो न्यायाधिकरण के पास अपील कर सकती है। वहीं राज्य सरकार ने कहा कि जिन लोगों का मामला न्यायाधिकरण के पास लंबित है, उन्हें तब तक विदेशी नागरिक नहीं माना जाएगा, जब तक न्यायाधिकरण का फैसला नहीं आ जाता।
एनआरसी लिस्ट जारी होने के बाद असम के लोगों में बेचैनी है। कई ऐसे लोग भी हैं जो अपने भारतीय होने का दावा कर रहे हैं लेकिन उनके नाम एनआरसी लिस्ट में नहीं है। कई बड़े राजनीतिक दलों ने भी एनआरसी लिस्ट पर शंका जाहिर करते हुए चिंता व्यक्त की है कि इसमें कुछ राजनीतिक फायदे के लिए गलत लोगों के नाम शामिल किए गए या हटाए गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Shani Direction Tips: वास्तु के अनुसार घर की पश्चिम दिशा बेहद खास होती है। ज्योतिष… Read More
Shubman Gill Marriage and Wife Name: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की शादी को लेकर इन… Read More
Salman Khan Marriage: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की शादी को लेकर अक्सर खबरें आती रहती… Read More
Dream Indication of Women: सपने में महिला को देखना कई प्रकार के लाभ देने वाले… Read More
Mustard Oil Price Update: पिछले दो-तीन सालों में सरसों के भाव में तेजी देखने को… Read More
This website uses cookies.
Read More