हरिओम कुमार, मोतिहारी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय में ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ (Fit India Movement) का आयोजन किया गया। इस आयोजन (Fit India Movement) के तहत विश्वविद्यालय परिसर में शारीरिक रूप से तंदरुस्त रहने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर से गांधी संग्रहालय तक पैदल यात्रा निकाली गई।
विश्वविद्यालय से निकाई गई पैदल यात्रा में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थी, प्राध्यापक एवं विश्वविद्यालय कर्मी ने भाग लिया। साथ ही फिट इंडिया मूवमेंट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को लाइव वीडियो के माध्यम से विश्वविद्यालय सभागार में दिखाया गया।
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार राय ने सभी को फिट रहने के तरीके बताए एवं सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए शपथ भी दिलवाया। इस कार्यक्रम में मीडिया विभाग के एमफिल और एमजेएमसी के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम के मौके पर विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव, डी.एस.डबलू राम बगेरिया, मीडिया अध्ययन विभाग के डीन डॉ. विकाश पारीक, प्राध्यापिका नेहा नेमा, प्राध्यापिका अनिता शर्मा, एमफिल शोधार्थियों में हरिओम कुमार, नवीन तिवारी, मनु कौशिक, अंताश, चिनमई दास और एमजेएमसी से केशव, प्राची, जेकब एवं विश्वविद्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव शर्मा का विशेष सहयोग रहा। विदित हो कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रत्येक वर्ष हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाई जाती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।