NRC: मनोज तिवारी बोले- स्थिति खतरनाक, दिल्ली में भी लागू हो NRC

NRC in Delhi

नई दिल्ली। बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि असम की तरह ही दिल्ली में भी NRC (NRC in Delhi) लागू हो। उन्होंने कहा कि दिल्ली में स्थिति बहुत ही खतरनाक हो गई है। असम में जैसे ही एनआरसी (NRC in Delhi) लागू हुई, मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में इसे लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इसकी जरूरत है, क्योंकि अवैध अप्रवासियों के चलते स्थिति बहुत खतरनाक हो गई है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

बता दें कि मनोज तिवारी का बयान ऐसे समय में आया है जब असम में एनआरसी लिस्ट जारी हो गई है। असम में 17 लाख लोगों के नाम एनआरसी लिस्ट में नहीं है। असम में एनआरसी लिस्ट जारी होने के बाद वहां पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। असम के मुख्यमंत्री ने असम के लोगों से अपील की है कि राज्य में शांति बनाएं रखें और परिपक्व समाज का उदाहरण पेश करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के नाम एनआरसी के फाइनल लिस्ट में नहीं है, उनके पास भी विकल्प है। उनके साथ उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

जिन 17 लाख लोगों के नाम एनआरसी की लिस्ट में नहीं हैं उनके पास विदेशी न्यायाधिकरण के पास अपील करने का अधिकार है। ऐसे नागरिक जिन्हें अपने नाम एनआरसी लिस्ट में नहीं मिली है, वो न्यायाधिकरण के पास अपील कर सकती है। वहीं राज्य सरकार ने कहा कि जिन लोगों का मामला न्यायाधिकरण के पास लंबित है, उन्हें तब तक विदेशी नागरिक नहीं माना जाएगा, जब तक न्यायाधिकरण का फैसला नहीं आ जाता।

एनआरसी लिस्ट जारी होने के बाद असम के लोगों में बेचैनी है। कई ऐसे लोग भी हैं जो अपने भारतीय होने का दावा कर रहे हैं लेकिन उनके नाम एनआरसी लिस्ट में नहीं है। कई बड़े राजनीतिक दलों ने भी एनआरसी लिस्ट पर शंका जाहिर करते हुए चिंता व्यक्त की है कि इसमें कुछ राजनीतिक फायदे के लिए गलत लोगों के नाम शामिल किए गए या हटाए गए हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now