Vastu Tips: हनुमान जी की फोटो घर की किस दिशा में लगाना होता है शुभ, जानिए

हनुमान जी की फोटो

Vastu Tips: शास्त्रों और मान्यताओं के मुताबिक, हनुमान जी के कई रूप हैं। सभी रूपों की अलग-अलग महिमा है। घर में हनुमान जी की फोटो सही दिशा में लगाने से घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है। आइए जानते हैं कि घर की किस दिशा में हनुमान जी की फोटो लगाना चाहिए।

धर्म शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि हनुमान जी अमर हैं। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी कलयुग में भी जीवित हैं और अपने भक्तों की हर संभव रक्षा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति विधि-विधान से हनुमानजी की पूजा करता है,  उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

शास्त्र अनुसार, हनुमान जी की पूजा के लिए सप्ताह के 2 दिन मंगलवार और शनिवार निर्धारित हैं। इन 2 दिनों में हनुमान जी की पूजा विधि-विधान से करने से जीवन में कभी भी किसी कष्ट का सामना नहीं करना पड़ता है। जो जातक इन दिनों में हनुमान जी की पूजा करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

हनुमान जी की फोटो

लोग अपने घरों में हनुमान जी की तस्वीरें लगाते हैं। लेकिन सही दिशा में हनुमान जी की तस्वीर घर में नहीं लगाने से कई प्रकार के नकारात्मक प्रभावों का सामना करना पड़ता है। इस आर्टिकल में आज जानेंगे कि हनुमान जी की फोटो घर में किस दिशा में लगाना शुभ होता है।

पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर

शास्त्रों के अनुसार, जिस घर में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर होती है, उस घर में कभी भी किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी के पंचमुखी तस्वीर को घर में लगाने से उस घर में हमेशा ही मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। घर में पंचमुखी हनुमान जी की फोटो लगाने से घर की सभी नकारात्मक शक्तियां खत्म हो जाती है और घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

हनुमान जी की फोटो इस दिशा में लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी की फोटो घर के हमेशा दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। दक्षिण दिशा में हनुमान जी की फोटो लगाने से उसका प्रभाव अधिक होता है। इससे घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। घर में सीढ़ियों के नीचे, किचन में कभी भी हनुमान जी की फोटो नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है।

हनुमान जी की फोटो

लाल रंग के हनुमान जी की तस्वीर

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Vidur Niti

Vidur Niti: मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो अपनाएं ये 3 आदतें, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी

महात्मा विदुर का मानना था कि धन और सम्मान की शुरुआत हमेशा अच्छे कर्मों से…

Jun 15, 2026
Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026

यदि आपके पास लाल रंग के हनुमान जी की तस्वीर है तो उसे हमेशा घर की दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है। घर में लाल रंग की तस्वीर लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। शास्त्रों के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को अपने जीवन में किसी भी चीज की कमी को पूरा करना होता है तो हनुमान जी की सच्चे मन से पूजा करना चाहिए।

राम जी चरणों में बैठे हनुमान की तस्वीर

धार्मिक मान्यता है कि राम दरबार में राम जी के चरणों में बैठे हुए हनुमान जी की फोटो को अपने घर के गेस्ट रूम में लगाना अच्छा होता है। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम, विश्वास, स्नेह और एकता बनी रहती है। 

पर्वत उठाए हुए हनुमान जी

लक्ष्मण जी को मूर्छा से बाहर निकालने के लिए हनुमान जी ने पर्वत को अपने हाथों से उठा लिया था। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्वत उठाए हुए हनुमान जी की तस्वीर को घर में लगाने से परिवार के सदस्यों में साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है। ऐसा करने से धीरे-धीरे रूके हुए कार्य भी संपन्न होने लगते हैं।

डिस्क्लेमर – यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हन्ट आई न्यूज इसपर दावा नहीं करता है। ताजा खबरों के लिए होमपेज पर जाएं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Vastu Tips: हनुमान जी की फोटो घर की किस दिशा में लगाना होता है शुभ, जानिए

हनुमान जी की फोटो
Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Related Posts