G-20 Summit से पहले अमेरिका ने उत्तर कोरिया को दी धमकी, बोला-चुकानी होगी कीमत

G-20 Summit us warns north koria

G-20 Summit में शामिल होने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भारत आ चुके हैं। भारत में G-20 Summit की तैयारी पूरी हो चुकी है और सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया जा रहा है। इस बीच अमेरिका ने उत्तर कोरिया को धमकी दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने उत्तर कोरिया को धमकी देते हुए कहा है कि यदि नॉर्थ कोरिया ने रूस को हथियारों से मदद की तो इससे बुरे परिणाम भुगतने होंगे। अमेरिका के एक उच्च अधिकारी ने कहा कि यदि उत्तर कोरिया यूक्रेन के खिलाफ रूस को हथियार देता हैं तो उसे इसकी कीमत चुकानी होगी।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि अमेरिका का मानना है कि उत्तर कोरिया और रूस के बीच बातचीत सक्रिय रूप से आगे बढ़ रही है। मीडिया रिपोर्ट कहा गया है कि अमेरिका का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका को पता चला है कि नॉर्थ कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच बैठक हो सकती है।

जेक सुलिवन ने यह बातें पत्रकारों से सवाल के जवाब में कहा। उन्हें कहा कि हमारा वर्तमान विश्लेषण यह है कि उत्तर कोरिया और रूस के बीच यूक्रेन में युद्ध के लिए रूस को सैन्य सहायता के लिए दोनों देश आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में मैं उत्तर कोरिया के इरादों पर सिर्फ अटकलें नहीं लगा सकता।

किम और पुतिन की हो सकती है मुलाकात

सीएनएन ने अपनी खबर में अमेरिकी सरकार के हवाले से कहा है कि सुलविन की टिप्पणी ऐसे समय में आया है जब नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करने के लिए इसी महीने रूस की यात्रा पर जा सकते हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

G-20 Summit में बाइडन हुए शामिल

बता दें कि भारत में G-20 Summit में शामिल होने के लिए जो बाइडन भारत आ चुके हैं। आज सुबह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में उनका स्वागत किया। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि यूक्रेन-रूस युद्ध की चर्चा G-20 Summit में हो सकती है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Online

Huntinews Online

G-20 Summit से पहले अमेरिका ने उत्तर कोरिया को दी धमकी, बोला-चुकानी होगी कीमत

G-20 Summit us warns north koria
Picture of Huntinews Online

Huntinews Online

Related Posts