केजरीवाल पर कसेगा ED का शिकंजा? शाम 4.30 में दिल्ली हाईकोर्ट करेगा फैसला

Kejriwal Arrest News

Kejriwal Arrest News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनके मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट बुधवार को सुनवाई कर रही है। इसको लेकर शाम 4:30 बजे कोर्ट का फैसला आएगा। हालांकि दूसरी तरफ प्रवर्तन निदेशालय केजरीवाल की हिरासत अवधि को बढ़ाने की मांग भी कोर्ट से कर सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय की लीगल टीम राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष अदालत में गुरुवार को ईडी की डिमांड बढ़ाने पर बहस से पहले सीबीआई की अर्जी भी मेंशन की जाएगी। बताया जा रहा है कि ऐसा मुमकिन है कि प्रवर्तन निदेशालय फिलहाल केजरीवाल की रिमांड अवधि बढ़ाने पर अधिक जोर नहीं देगी।

कहा जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय चाहती है कि सीबीआई फिलहाल कुछ दिन तक केजरीवाल से पूछताछ करें। इसके बाद ईडी केजरीवाल की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग कर सकती है। बता दें कि अभी प्रवर्तन निदेशालय के पास केजरीवाल की कुल 14 दिनों की रिमांड का अधिकार है।

इससे पहले कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को केजरीवाल की रिमांड की अवधि 22 मार्च की रात से 28 मार्च तक रखने की अनुमति दी थी। इस प्रकार अभी प्रवर्तन निदेशालय के पास केजरीवाल की रिमांड की अवधि के 8 दिन बचे हुए हैं।

केजरीवाल के वकील ने क्या कहा?

इस मामले में केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में कहा कि मैं पहले ही कहा था कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुझसे पूछताछ कर सकते हैं, लेकिन इस मामले में कुछ नहीं किया गया। अब गिरफ्तार करने के बाद कहते हैं कि सबूत के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं, जबकि इस मामले में गिरफ्तारी की जरूरत ही नहीं थी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

वहीं दूसरी तरफ प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि केजरीवाल से शराब घोटाले में उनकी भूमिका के संबंध में पूछताछ की जानी चाहिए। इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि मैं कहता हूं कि अगर आप चुनाव से 2 महीने पहले मेरी भूमिका के लिए मेरी जांच करना चाहते हैं तो क्या सीधे तौर पर गिरफ्तारी की जरूरत थी? ऐसा क्या है जो आप मेरी गिरफ्तारी के बिना नहीं कर सकते थे। मैं भाग नहीं रहा हूं। लेकिन मैं सवाल कर रहा हूं कि गिरफ्तारी की क्या जरूरत थी?

शराब घोटाले में गिरफ्तार हुए थे अरविंद केजरीवाल

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने लगभग 2 घंटे की पूछताछ के बाद 21 मार्च को उनके आधिकारिक निवास से गिरफ्तार किया था। शराब घोटाले में इससे पहले आम आदमी पार्टी के दो बड़े नेता जेल में बंद हैं। अभी फिलहाल दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 28 मार्च तक उन्हें ईडी की हिरासत में भेजा है। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने अभी तक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Santosh Suman

Santosh Suman

संतोष सुमन एक अनुभवी और समर्पित कंटेंट राइटर हैं जो वर्तमान में हन्ट आई न्यूज के लिए लिखते हैं। उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह राजनीति, टेक्नोलॉजी, करंट अफेयर्स, शिक्षा और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं।

केजरीवाल पर कसेगा ED का शिकंजा? शाम 4.30 में दिल्ली हाईकोर्ट करेगा फैसला

Kejriwal Arrest News
Picture of Santosh Suman

Santosh Suman

संतोष सुमन एक अनुभवी और समर्पित कंटेंट राइटर हैं जो वर्तमान में हन्ट आई न्यूज के लिए लिखते हैं। उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह राजनीति, टेक्नोलॉजी, करंट अफेयर्स, शिक्षा और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं।

Related Posts