कोविड-19 के मामले भारत में 1,12,359 तक पहुंचा, मृतकों की संख्या हुई 3,435

कोविड-19

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के मामले गुरुवार को बढ़कर 1,12,359 तक पहुंच गए। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 3,435 हो गई। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से 132 लोगों की मौत हुई है और 5,609 नए मामले सामने आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी 63,624 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि 45,299 लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अबतक लगभग 40.32 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। बुधवार को कोरोना से 132 लोगों की मौत हुई थी। इनमें 65 महाराष्ट्र में, 30 गुजरात में, नौ मध्य प्रदेश में, आठ दिल्ली में, चार-चार राजस्थान और उत्तर प्रदेश में, तीन-तीन पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में हुई हैं।

कई राज्यों में मौत का आंकड़ा बढ़ा

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल 3435 मौतें हुई है। उनमें सबसे अधिक मौतें 1390 महाराष्ट्र में हुई हैं। गुजरात में 749, मध्य प्रदेश में 267, पश्चिम बंगाल में 253, दिल्ली में 176, राजस्थान में 147, उत्तर प्रदेश में 127, तमिलनाडु में 87 और आंध्र प्रदेश में 53 मौते हुई हैं।

कोविड-19 संक्रमण से जम्मू-कश्मीर में 18 लोगों की अबतक मौत हुई है। अन्य राज्यों में कर्नाटक में 41 मौतें, तेलंगाना में 40, पंजाब में 38, हरियाणा में 14 लोगों की मौत, बिहार में 10, ओडिशा में 6, केरल और असम में अब तक चार-चार मौतें हुई हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

महाराष्ट्र में स्थिति चिंताजनक

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में जितनी मौतें हुई हैं उनमें से 70 फीसदी से अधिक मृतक कई अन्य बीमारियों से ग्रसित थे। देश में सबसे अधिक कोरोना के मामले महाराष्ट्र में हैं। राज्य में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 39,297 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में महाराष्ट्र के बाद सबसे अधिक मामले तमिलनाडु में 13,191, गुजरात में 12,537, दिल्ली में 11,088, राजस्थान में 6,015, मध्य प्रदेश में 5,735 और उत्तर प्रदेश में 5,175, पश्चिम बंगाल में 3,103, आंध्र प्रदेश में 2,602, पंजाब में 2,005, तेलंगाना में 1,661, बिहार में 1,674, कर्नाटक में 1,462, जम्मू-कश्मीर में 1,390 और ओडिशा में 1,052 कोरोना के मामले हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

कोविड-19 के मामले भारत में 1,12,359 तक पहुंचा, मृतकों की संख्या हुई 3,435

कोविड-19
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts