पटना। भाजपा और जदयू के बीच सीट बंटवारे मामला निपटने के बाद बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। बीजेपी ने विधानसभा के क्रम के मुताबिक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव के उन 27 उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी है जो पहले चरण में मैदान में होंगे।
बता दें कि जदयू के साथ हुए सीट बंटवारे के बाद बीजेपी के खाते में 121 सीटें गई हैं। हालांकि नीतीश कुमार बीजेपी से ज्यादा सीटें पर दावा कर रहे थे। लेकिन बीजेपी नेताओं के अड़े रहने के बाद बीजेपी-जदयू के बीच 50-50 के फॉमूले पर बात बनी।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन पर बवाल क्यों? 65 लाख नाम लिस्ट से बाहर, ADR ने सुप्रीम कोर्ट में उठाए सवाल
बिहार में चल रही Special Intensive Revision (SIR) वोटर लिस्ट एक्सरसाइज पर सियासी बवाल थमने…
मंगलवार को शाम में भाजपा और जदयू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीटों के बंटवारे का फाइनल आंकड़ा पेश किया गया। इससे पहले सीट बंटवारे को लेकर लोगों और नेताओं के साथ-साथ दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस की स्थिति थी।
ताजा खबरें 😄👇

Gender Crisis: यूरोप का देश जहां महिलाएं खरीद रही हैं किराए पर पति, वजह जानकर होंगे हैरान
लातविया में पुरुषों की कमी इतनी गंभीर हो चुकी है कि महिलाएं पति किराए पर…

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा
एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…

भारत-फ्रांस में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, सेना को मिलेगा हैमर और कटाना हथियार
भारत और फ्रांस ने मिलकर दो बड़े रक्षा समझौते किए हैं, जिनसे भारतीय सेना की…
संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में जारी की लिस्ट
भाजपा और जदयू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम उन लोगों का एनडीए गठबंधन है और इसमें हम लोगों की बातचीत हो चुकी है। ऐलान नहीं किया गया था। जदयू को 122 सीटें दी गई हैं। हम पार्टी को इसी में 7 सीटें दी गई हैं। भाजपा के खाते में 121 सीटें हैं और वीआईपी को इन्हीं सीटों में से हिस्सा दिया जाएगा।
पीएम मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल करने के मुद्दे पर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि चुनाव के दौरान पीएम मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ एनडीए में शामिल दल ही करेंगे। यह बात हमलोग चुनाव आयोग को भी लिखकर देंगे। यदि लोजपा इसे नहीं मानती है तो हमलोग चुनाव आयोग से इसकी शिकायत भी करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि उनकी पार्टी पूरी तरह से बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। सभी पिछले वर्ग के लोगों के लिए केंद्र सरकार की ओर से जो भी काम किये गए हैं, बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे भी जारी रखेंगे।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































