श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर में आतंकी हमला हो गया। पुलवामा में हुए इस आतंकी हमले में दो सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए। आतंकियों ने पुलवामा जिले के पंपोर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक टुकड़ी पर हमला किया। हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए। हमले में सुरक्षा बलों के तीन अन्य जवान घायल भी हुए हैं।
घटना के बाद सीरआरपीएफ ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान चला रही है। खबरों के अनुसार, पंपोर में आतंकियों ने सीआरपीएफ के रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी के बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से चली गोली में पांच जवान घायल हो गए। आतंकी हमले में घायल पांच जवानों में से दो जवान बाद में शहीद हो गए। तीन घायल जवानों को नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन पर बवाल क्यों? 65 लाख नाम लिस्ट से बाहर, ADR ने सुप्रीम कोर्ट में उठाए सवाल
बिहार में चल रही Special Intensive Revision (SIR) वोटर लिस्ट एक्सरसाइज पर सियासी बवाल थमने…
27 सितंबर को भी हुई थी मुठभेड़
बता दें कि इससे पहले पिछले महीने 27 सितंबर को भी आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया था। जिसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया था। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा इलाके में उस वक्त आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए थे।
50 आरआर बटालियन मौके पर मोजूद
ताजा खबरें 😄👇

क्या बंद हो रही है लाडकी बहिन योजना? नवंबर-दिसंबर की किस्तें अटकीं, जानें पूरा मामला
महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में दो महीने से किस्तें अटकी हैं। चुनावी प्रक्रिया को…

Gender Crisis: यूरोप का देश जहां महिलाएं खरीद रही हैं किराए पर पति, वजह जानकर होंगे हैरान
लातविया में पुरुषों की कमी इतनी गंभीर हो चुकी है कि महिलाएं पति किराए पर…

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा
एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद हाइवे पर यातायात को बंद कर दिया गया है। हमलावरों की तलाश में पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सूचना मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस और सेना की 50 आरआर बटालियन घटनास्थल पर पहुंच गया है। सुरक्षा बलों ने कहा है कि मुठभेड़ के दौरान आम आदमी गोलीबारी का शिकार न हो इसलिए हाईवे पर वाहनों के परिचालन को रोक दिया गया है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































