नई दिल्ली। दिल्ली की केजरीवाल सरकार नई एक्साइज पॉलिसी लाने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो दिल्ली में शराब महंगी हो जाएगी। नई एक्साइज पॉलिसी से दिल्ली में शराब बिक्री करीब 50 फीसदी तक महंगी हो जाएगी। दिल्ली सरकार ने एक विशेषज्ञों का पैनल बनाया है जिसने दिल्ली सरकार को यह सुझाव दिया है।
50 फीसदी तक बढ़ सकता है दाम
विशेषज्ञों के पैनल ने व्यापक बदलाव का सुझाव दिया है। इसमें शराब के दाम में 50 फीसदी की बढ़ोतरी और ड्राई डे की संख्या घटाने का सुझाव भी शामिल है। अगर दिल्ली सरकार पैनल द्वारा दिए गए सुझाव को स्वीकार करती है तो शराब पीना दिल्ली वासियों के लिए महंगा हो जाएगा।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन पर बवाल क्यों? 65 लाख नाम लिस्ट से बाहर, ADR ने सुप्रीम कोर्ट में उठाए सवाल
बिहार में चल रही Special Intensive Revision (SIR) वोटर लिस्ट एक्सरसाइज पर सियासी बवाल थमने…
सरकार ने 8,000 करोड़ का राजस्व लक्ष्य रखा
दिल्ली सरकार द्वारा पैनल की रिपोर्ट पर मुहर लगाने के बाद सभी सरकार और निजी स्वामित्व वाली दुकानों में शराब की बिक्री को लेकर नियमों में बदलाव हो सकता है। दिल्ली में नई एक्साइज पॉलिसी लागू करने से दिल्ली सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। माना जा रहा है कि सरकार अपना राजस्व 5,000 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 8,000 करोड़ रुपए करने का लक्ष्य रखा है।
दिल्ली में ड्राई डे भी घटाने का सुझाव
पैनल ने यह भी सिफारिश की है कि ड्राई डे की संख्या भी दिल्ली में घटाई जाए और शराब पीने की उम्र को भी 21 साल कर दिया जाए। इसके साथ-साथ दिल्ली में बार और रेस्टोरेंट में शराब परोसने की टाइमिंग को भी बढ़ाया जाए। बता दें कि अभी दिल्ली वासियों को दिल्ली में ड्राई डे के दिन नोएडा और गुरुग्राम जाना पड़ता है।
ताजा खबरें 😄👇

भारत-फ्रांस में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, सेना को मिलेगा हैमर और कटाना हथियार
भारत और फ्रांस ने मिलकर दो बड़े रक्षा समझौते किए हैं, जिनसे भारतीय सेना की…

सपने में आभूषण देखना देता है व्यापार में उन्नति का संकेत, जानिए सपने में आभूषण देखने के शुभ फल
सपने में आभूषण देखना शुभ होता का संकेत होता है लेकिन कई बार यह सपना…

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से
Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































