चीन के वुहान से उत्पन्न हुआ कोरोना वायरस (Coronavirus) दुनिया के कई देशों में फैल गया है। लगातार विश्व के अलग-अलग देशों से लोगों की मौत की खबरें आ रही हैं। मौत का यह आंकड़ा विचलित करने वाली है। अमेरिका में पिछले 24 घंटो में कोरोना वायरस से 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण अमेरिका में बहुत तेजी से फैलता जा रहा है। अमेरिका में कोरोना से मौत का आंकड़ा 22 हजार से ज्यादा हो गया है। सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क में हुई है। यहां पर अबतक 6898 लोगों की मौत हो चुकी है। आंकड़े हॉपकिंग यूनिवर्सिटी की ओर जारी किए गए हैं।
इससे पहले इटली में कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा था। हालांकि कोरोना का केंद्र अब अमेरिका बन गया है। अमेरिका दुनिया का एकलौता देश बन गया है जहां पर एक दिन में 2 हजार से ज्यादा मौतें हुई है। कोरोना वायरस ने अबतक 185 देशों को अपने चपेट में ले लिया है। भारत में भी कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। भारत में अबतक कोरोना का कुल मामला 9 हजार से ऊपर जा चुका है।
दुनिया भर में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 18 लाख 46 हजार से ज्यादा हो गई है। इस जानलेवा लाईलाज वायरस से 1 लाख 14 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई है। अमेरिका में 22 हजार से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। वहीं इटली में मौत का आंकड़ा 19800 से अधिक है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
तीसरे स्थान पर स्पेन है जहां पर 17 हजार से ज्यादा लोगों की जान कोरोना से चली गई है। वहीं चौथे स्थान पर फ्रांस और पांचवे स्थान पर इंग्लैंड है। फ्रांस में 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि ब्रिटेन में 10 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































