कोरोना का कहर- भारत में कुछ इलाकों में गंभीर खतरा, तीसरे स्टेज में पहुंचा कोरोना

कोरोना का कहर

नई दिल्ली। कोरोना का कहर- भारत में बढ़ते कोरोना के मामले की बीच डॉक्टरों की टीम ने चेताया है कि भारत के कई इलाकों में कोरोना वायरस का संक्रमण तीसरे स्टेज में पहुंच चुका है। हालांकि इसके साथ यह भी कहा गया कि बाकी भारत के इलाकों में यह अभी दूसरे स्टेज और तीसरे स्टेज के बीच में है।

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत हद तक सीमित है। सरकार के त्वरित प्रयासों से देश में कोरोना का संक्रमण उतनी तेजी से नहीं फैला है जितनी तेजी के साथ दुनिया के कई देशों में कोरोना ने कहर मचा कर रखा है।

चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस से दुनिया के ज्यादातर देश चपेट में है। विश्व का शक्तिशाली देश अमेरिका में भी हालात चिंताजनक है। अमेरिका राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए भारत से मदद मांगी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत से मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाईयों की मांग की है।

बता दें कि मलेरिया रोग में इस्तेमाल होने वाली दवाई कोरोना वायरस के रोगी पर भी बेहतर असर दिखा रही है। लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को जा रहे हैं। इसको देखते हुए दुनिया में इस दवा की मांग में बढ़ोतरी हुई है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 4000 से पार हो चुका है। देश में अबतक 109 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो चुकी है। वहीं इस खतरनाख बिमारी को मात देकर 295 रोगी ठीक भी हुए हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना का असर स्पेन, इटली, अमेरिका जैसे देशों को हो रहा है। इटली में कोरोना वायरस से 15000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1 लाख 28 हजार से ज्यादा लोग इस बिमारी से संक्रमित हैं। कोरोना का जन्मदाता चीन में हालांकि कोरोना की रफ्तार अब कम हो चुकी है। वहां पर अब कोरोना के नए मामले नहीं के बराबर आ रहे हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

कोरोना का कहर- भारत में कुछ इलाकों में गंभीर खतरा, तीसरे स्टेज में पहुंचा कोरोना

कोरोना का कहर
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts