जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ट्रेडोस घेब्रेयेसस ने कहा कि कोविड-19 महामारी की मृत्यु दर इन्फ्लुएंजा से 10 गुना अधिक है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जेनेवा में गुरुवार को कोविड-19 पर हुई ब्रीफिंग में डब्ल्यूएचओ प्रमुख के हवाले से कहा, पूरी दुनिया में इस महामारी से अब तक 13 लाख (1.3 मिलियन) से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 80 हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
उन्होंने कहा, यह महामारी स्वास्थ्य संकट से बहुत अधिक है। इसके लिए पूरी तरह से सरकार के और पूरे समाजक के सहयोग की आवश्यकता है। दुनिया अभी भी उस तबाही की गवाह नहीं बनी है, जो गरीब और अधिक कमजोर देशों में इस महामारी के फैलने से हो सकती है।
डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा, ठीक से मदद और उचित कार्रवाई के बिना गरीब देशों और कमजोर समुदायों को भारी नुकसान हो सकता है।
उन्होंने चेताते हुए कहा, कोरोना वायरस को सब-नेशनल और नेशनल लेवल पर रोकने को लेकर मौके छूट रहे हैं। अफ्रीका में संक्रमण की संख्या अभी के लिए अपेक्षाकृत कम है, लेकिन मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
घेब्रेयेसस ने कहा, जैसा कि मैंने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमें राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर इस वायरस का राजनीतिकरण करने से बचना चाहिए। हमें एक साथ काम करना होगा और हमारे पास बर्बाद करने के लिए समय नहीं है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
पाक में इंटरनेशनल, डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर 21 अप्रैल तक रोक
पाकिस्तान सरकार ने कोरोना वायरस को देखते हुए देश में सभी इंटरनेशनल एवं डोमेस्टिक फ्लाइट्स के संचालन पर 21 अप्रैल तक रोक लगा दी है। पाकिस्तान के सिविल एविएशन अथॉरिटी (सीएए) ने इसकी पुष्टि की। बता दें कि इससे पहले के अपने नोटीफिकेशन में सीएए ने कहा था कार्गो तथा अन्य जरूरी सेवाओं के लिए विमानों का संचालन जारी रहेगा। पाकिस्तान में कोरोना के 4474 मामले दर्ज हुए हैं और अब तक 65 लोग मारे जा चुके हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































