Corona: मृतकों की संख्या 1 लाख के करीब पहुंचा, 16 लाख वायरस के चपेट में

Corona

नई दिल्ली। Corona in World: दुनिया में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामले के बीच बेहद ही डरावने तस्वीर सामने आ रहे हैं। कोरोना महामारी से दुनिया में अब मौत का आंकड़ा करीब 1 लाख तक पहुंचने वाला है। कोरोना महामारी से अबतक 16 लाख से ज्यादा लोग पीड़ित हो चुके हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें इटली में हुई हैं। कोरोना संक्रमण से इटली में 18 हजार से अधिक मौत हो चुकी है। वहीं अमेरिका में कोरोना से पिछले 24 घंटों में 1700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना का जन्मदाता देश चीन में फिर से कोरोना के कदम रख दिया है।

चीन में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। चीन में एक दिन में 42 नया केस सामने आया है। आंकड़ों के अनुसार, इटली के बाद सबसे ज्यादा मौत अमेरिका में हुआ है। अमेरिका में अबतक कोरोना से 16000 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

भारत में पीड़ितों की संख्या 6000 के पार

Corona in India: दूसरी तरफ भारत में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। भारत में कोरोना पीड़ित की संख्या 6400 के पार हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में कहा गया है कि देश में कोविड-19 से 206 लोगों की मौत हो गई है। भारत में पिछले 24 घंटों में 896 नए केस सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में 146 प्रयोगशालाओं में जांच चल रही है। वहीं कोरोना की जांच में तेजी लाने के लिए देश में 67 प्राइवेट प्रयोगशालाओं को जांच के लिए अनुमति दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना के ताजा हालात पर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में कोरोना लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने को लेकर चर्चा हो सकती है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

बिहार में एक ही परिवार में 21 कोरोना पीड़ित

Corona in Bihar: बता दें कि ओडिशा ने पहले ही लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है। बिहार के सिवान में गुरुवार को एक ही परिवार में 21 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिले में हड़कंप मच गया। बिहार में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Corona: मृतकों की संख्या 1 लाख के करीब पहुंचा, 16 लाख वायरस के चपेट में

Corona
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts