विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद पत्नी ऋचा दुबे ने पुलिस से कही यह बात

विकास दुबे का एनकाउंटर

लखनऊ। गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर की खबर जब पत्नी ऋचा दुबे को मिली तो वह फूट-फूटकर रोने लगी और पुलिस से आखिरी बार उसे देखने की गुजारिश करने लगी। गौरतलब है कि 8 पुलिस वालों का हत्यारा विकास दुबे मध्यप्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर से पुलिस के गिरफ्त में आया था।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

बता दें कि एसटीएफ ने विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे और उसके बेटे को कल शाम लखनऊ के कृष्णानगर से गिरफ्तार किया था और एसटीएफ की पूरी टीम उससे पूछताछ कर रही थी। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की शादी 25 साल पहले ऋचा दुबे से हुई थी। विकास के दो बेटे हैं। एक बेटा अमेरिका में पढ़ता है जबकि दूसरा बेचा अभी 12 वीं में पढ़ रहा है।

कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के बुढ़ार कस्बे की रिचा निगम उर्फ सोनू से विकास ने करीब 20 साल पहले कानपुर में लव मैरिज की थी। इस शादी से रिचा निगम के पिता और घरवाले खिलाफ थे। उनके विरोध करने पर विकास ने गन पॉइंट पर ले लिया था। उन दिनों विकास दुबे का कामकाज रिचा खुद देख रही थी।

एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे का कानपुर के अस्पताल में पोस्टमार्टम हो चुका है, लेकिन अभी तक उसके परिवार से मिलने कोई अस्पताल नहीं पहुंचा है। ऐसी संभावना है कि उसकी पत्नी और बेटा अस्पताल पहुंचेंगे। वहीं जब विकास दुबे की मां को एनकाउंटर की खबर मिली तो वह परेशान हो गयी थी और उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी।

गौरतलब है कि विकास दुबे की शुक्रवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गयी। पुलिस का कहना है कि उसे कानपुर लाया जा रहा था, उसी दौरान गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया और वह भागने की कोशिश करने लगा। उसने पुलिस से पिस्तौल भी छीन ली थी और फायरिंग किया था। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में वह मारा गया।


यह भी पढ़ें- DRDO ने बनाया बॉयो सूट, कोरोना से बचाव में होगी आसानी

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now