5 अगस्त को राम मंदिर पूजन करने जाएंगे पीएम मोदी, जानें क्या है आगे की प्रक्रिया

राम मंदिर

नई दिल्ली। अगस्त के पहले हफ्ते से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। काफी लंबे समय के मशक्कत के बाद ये तय हो गया है कि राम मंदिर का भूमि पूजन 5 अगस्त को किया जाएगा। जैसा कि लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि पीएम नरेंद्र मोदी ही राम मंदिर भूमि पूजन करेंगे और अब ये दिन जल्द ही आने वाला है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर भूमि पूजन के इस कार्यक्रम में सीमित लोग ही शामिल हो पाएंगे। बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की शनिवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगस्त के पहले हफ़्ते की 2 तारीखें दी गई थी। चूंकि 5 अगस्त को पूर्णिमा पड़ रहा है, इसलिए इसी दिन भूमि पूजन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि अगर परिस्थितियां बनाई गई प्रक्रिया के अनुसार रहीं तो तीन से साढ़े तीन साल के अंदर राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि समतलीकरण का काम लगभग पूरा हो गया है। धन संग्रह और बाकी की ड्रॉइंग तैयार कर ली गई है। इसके हिसाब से हम मान सकते हैं राम मंदिर का कार्य तीन से साढ़े तीन साल में पूर्ण कर लिया जाएगा।

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शनिवार को बैठक हुई। पीएम के कार्यक्रम पर चर्चा के साथ-साथ मंदिर का नक्शा बदलने पर भी फैसला हुआ। ट्रस्ट ने निर्णय लिया कि मंदिर में 3 की जगह 5 गुंबद होंगे। मंदिर की ऊंचाई भी प्रस्तावित नक्शे से अब ज्यादा होगी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

बता दें कि लंबे समय से चली आ रही अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा निपटारा किया जा चुका है। कोर्ट के निर्णय के बाद मंदिर निर्माण के लिए बोर्ड का गठन किया गया। मंदिर निर्माण के लिए देशभर के अलग-अलग मंदिरों, धार्मिक स्थलों से धन दिया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की खुदाई में विवादित स्थल पर पूर्ण में हिंदू ढाँचा होने का जिक्र किया गया था।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

5 अगस्त को राम मंदिर पूजन करने जाएंगे पीएम मोदी, जानें क्या है आगे की प्रक्रिया

राम मंदिर
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts