नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत इसके आसपास के इलाकों में लोगों को भारी गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है और मौसम भी सुहावना हो गया है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है।
बता दें कि दिल्ली में हुई बारिश की वजह से लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन कई जगह जलभराव हो गया है। मिंटो ब्रिज पर एक बस भी पानी में फंस गई। इसमें ड्राइवर और कंडक्टर मौजूद थे। इन लोगों को काफी मशक्कत के बाद फायर डिपार्टमेंट की टीम ने आकर निकाला। बारिश इतनी तेज थी कि जलभराव की वजह से लोगों को अपने वाहन निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन पर बवाल क्यों? 65 लाख नाम लिस्ट से बाहर, ADR ने सुप्रीम कोर्ट में उठाए सवाल
बिहार में चल रही Special Intensive Revision (SIR) वोटर लिस्ट एक्सरसाइज पर सियासी बवाल थमने…
पैदल जाने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी बारिश की संभावना है। इस साल मानसून ने दिल्ली में जल्दी दस्तक दे दी थी लेकिन दिल्ली वासियों को इस तरह की बारिश आज ही देखने को मिली। मौसम विभाग के जानकारी के मुताबिक, आज दिनभर दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुरूग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और रेवाड़ी में भारी बारिश हो सकती है।
बता दें कि शुक्रवार को भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भारी वर्षा होने का अनुमान जताया था। विभाग ने उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आईएमडी ने कहा कि मानसून 18 जुलाई से हिमालय की तलहटी वाले क्षेत्रों की ओर धीरे-धीरे बढ़ना शुरू कर सकता है।
ताजा खबरें 😄👇

भारत-फ्रांस में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, सेना को मिलेगा हैमर और कटाना हथियार
भारत और फ्रांस ने मिलकर दो बड़े रक्षा समझौते किए हैं, जिनसे भारतीय सेना की…

सपने में आभूषण देखना देता है व्यापार में उन्नति का संकेत, जानिए सपने में आभूषण देखने के शुभ फल
सपने में आभूषण देखना शुभ होता का संकेत होता है लेकिन कई बार यह सपना…

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से
Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































