मुंबई मेयर का बड़ा बयान, बिना इजाजत सीबीआई आई तो कर देंगे क्वारन्टीन

मुंबई मेयर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और बिहार के रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच को लेकर मुंबई मेयर अब आक्रमक रूख लेने लगी है। महाराष्ट्र सरकार धीरे-धीरे केंद्र सरकार और सीबीआई के खिलाफ टकराव की तरफ बढ़ रही है। बिहार पुलिस के साथ जो बरताव मुंबई में किया गया उसे देखते हुए सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अपने अधिकार क्षेत्र को लेकर स्पष्टा की मांग की है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के सिलसिले में मुंबई गए बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को जबरन मुंबई में क्वारंटीन कर दिया गया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस की फटकार लगाई थी और कहा था कि मुंबई पुलिस के इस बरताव को बाहर के राज्यों में अच्छा संदेश नहीं गया।

अब सीबीआई को लेकर मुंबई मेयर का यह बयान किसी भी तरह का आश्चर्यजनक नहीं लगता। मुंबई मेयर और मुंबई पुलिस का बरताव देखते हुए ही बिहार डीजीपी ने कहा था कि ऐसा लगता है कि मुंबई पुलिस किसी को बचाने का प्रयास कर रही है। डीजीपी ने कहा था कि अगर रिया के खिलाफ सबूत मिलते हैं तो पटना पुलिस उन्हें अरेस्ट करेगी।

मुंबई मेयर का बयान ऐसे समय में आया है जब सीबीआई की टीम बिहार के बाद सुशांत मामले की जांच के लिए मुंबई जाने वाली है। हालांकि सीबीआई ने इस बात का अंदाजा पहले ही लगा लिया था। इसी को देखते हुए सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दाखिल किया है और कोर्ट से मांग किया है कि उनका अधिकार क्षेत्र को लेकर स्पष्ट किया जाए।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

सीबीआई मुंबई में बिहार पुलिस के साथ हुए बर्ताव को देख चुकी है और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में उसका अनुभव बेहद करवा रहा है। सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अपनी अगली सुनवाई 18 अगस्त को करेगी।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

मुंबई मेयर का बड़ा बयान, बिना इजाजत सीबीआई आई तो कर देंगे क्वारन्टीन

मुंबई मेयर
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts