नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का दायरा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। देश में अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 83 तक पहुंच गई है। वहीं इस वायरस की चपेट में आने से अबतक भारत में दो लोगों की जान जा चुकी है। जिसको देखते हुए केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की मौत होने पर परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
देश में अब तक कोरोना वायरस से 80 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इसमें पहला मौत कर्नाटक में एक व्यक्ति की हुई है जो हाल ही में सऊदी अरब से लौटा था। 76 वर्षीय बुजुर्ग की बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई थी जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली की 68 वर्षीय एक महिला की मौत शुक्रवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कहा गया है कि महिला का पुत्र हाल ही में विदेश से लौटा था जो कोरोना से संक्रमित पाया गया था। बता दें कि दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण के सात मामले और उत्तर प्रदेश में 11 मामले सामने आये हैं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
कर्नाटक में कोरोना वायरस के छह मरीज जबकि महाराष्ट्र में 14 और लद्दाख में तीन मरीज हैं। इसके अलावा राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, आंध प्रदेश और पंजाब से एक-एक मामला सामने आया है। केरल में कोरोना वायरस के 19 मामले दर्ज किये गये हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































