वास्तु ज्ञान

Vastu Tips: घर के मंदिर में इस चीज को रखने से बना रहेगा महालक्ष्मी का आशीर्वाद

हिंदू शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। उनकी पूजा करने से घर में सुख-शांति, धन और वैभव बना रहता है। शास्त्रों के मुताबिक महालक्ष्मी के पूजन के नियम और उनकी कृपा प्राप्ति के लिए कई उपाय भी बताए गए हैं। यह भी पढ़ें- करोड़पति बनने के संकेत क्या होते हैं? भगवान किस प्रकार के संकेत देते हैं?

माना जाता है कि घर के मंदिर में शंख रखने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन के समय मिलने वाले 14 रत्नों में से शंख एक था। किसी भी शुभ कार्य, पूजा से पहले शंख बजाने की परंपरा है। शास्त्रों में घर के पूजा स्थल में दक्षिणावर्ती शंख रखते के कुछ नियम भी बताए गए हैं।

कैसा होता है दक्षिणावर्ती शंख

दक्षिणावर्ती शंख को बेहद लाभकारी माना गया है। दक्षिणावर्ती शंख की पहचान है कि उसका पेट बांए और तथा इसका मुख दाएं तरफ खुला होता है। इसके साथ ही इसे कान पर लगाने से हल्की ध्वनि भी सुनाई देती है। यह भी पढ़ें- पीपल पेड़ में लक्ष्मी का वास कब होता है? जानें कब करें पूजा

पूजा घर में दक्षिणावर्ती शंख को इस तरह रखें

शास्त्रों के अनुसार, घर में दक्षिणावर्ती शंख रखना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन इसको रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर ऊँ श्री लक्ष्मी सहोदराए नमः मंत्र का जाप करें। इसके बाद लाल रंग के साफ कपड़े में लपेटकर शंख को मंदिर में उचित स्थान पर रख दें।

मान्यता है कि जिस घर में दक्षिणावर्ती शंख पाया जाता है, उस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। शुक्रवार को शंख की विशेष पूजा करके इसे बजाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है तथा आर्थिक संकटों से भी मुक्ति मिलती है। यह भी पढ़ें- जानिए सावन में सोमवार को ही क्यों रखा जाता है शिवजी का व्रत, नियम और महिमा

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के और भी तरीके होते हैं। महालक्ष्मी की पूजा प्रतिदिन करने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की विशेष विधि विधान से पूजा करने से घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।


Share
Published by
Huntinews Team

Recent Posts

Movies of Salman Khan: सलमान खान की अबतक की सभी फिल्मों की लिस्ट

Movies of Salman Khan: सलमान खान की अबतक की सभी फिल्मों की लिस्ट जानिए। सलमान… Read More

Maa Durga Photo: देखिए Maa Durga Pic & Photo in High Quality

Maa Durga Photo and Images, Maa Durga Pic in High Quality: 1 साल में भारत… Read More

Maa Durga Images, HD Photos and Wallpaper : माँ दुर्गा का सुंदर फोटो

Maa Durga Images, HD Photos and Wallpaper: मां भगवती दुर्गा की पूजा साल में दो… Read More

सपने में गणेश भगवान को देखने का क्या मतलब होता है? जानें शुभ संकेत

सपने में गणेश भगवान को देखने से जीवन में क्या संकेत मिलता है? स्वप्न में… Read More

CNF Full Form in Railway: CNF का Full Form क्या होता है?

जब भी कोई यात्री ट्रेन से यात्रा करता है तो वहां पर इंडियन रेलवे (Indian… Read More

घर में पूजा कैसे करें? जानें दैनिक पूजा करने के नियम

कई लोग पूजा के लिए मंदिर जाते हैं तो वहीं कई लोग घर में ही… Read More

This website uses cookies.