रात में डरावना सपना देखने पर कई बार हमलोग भयभीत हो जाते हैं। बुरे सपने आने के बाद अक्सर रात में हमलोग डर जाते हैं और नींद खुल जाती है। ऐसा अक्सर छोटे बच्चों के साथ होता है। जब वो रात में डरावने सपने देखते हैं तो डरकर रोने लगते हैं। रात में डरावना सपना देखने का क्या मतलब हो सकता है?
रात में सपने देखने के पीछे कई कारण होते हैं। कई बार तनाव की स्थिति होने पर भी हमें सपने दिखाई पड़ते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने आने पर भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में हमें संकेत मिलता है। इसलिए सपने देखने के बाद उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
बुरे सपने आने के बाद लोगों के मन में डर समा जाता है। लेकिन कुछ उपाय करके आप इन बुरे सपनों से छुटकारा पा सकते हैं।
रात में डरावना सपना क्यों आता है?
इसके पीछे कई कारण होते हैं। कई बार हम लोग रात में सोते समय बिस्तर पर ही खाना खा लेते हैं, जिसकी वजह से कुछ जूठे कण बिस्तर पर ही रह जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस वजह से भी व्यक्ति को रात में डरावना सपना दिखता है।
यदि आपके घर में नकारात्मक एनर्जी का प्रभाव बढ़ने लगता है तो व्यक्ति को रात में डरावने सपने आने लगते हैं। पितृ दोष आदि होने के कारण भी डरावने सपने आते हैं। ऐसी स्थिति में कुंडली का निवारण करके इससे छुटकारा पाया जा सकता है।
डरावना सपना से छुटकारा कैसे पाएं?
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…
यदि आपको रात में डरावने सपने आते हैं तो आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। रात में सोते समय डरावने सपने आने पर पूरी नींद खराब हो जाती है। कुछ उपाय करके डरावने सपने से मुक्ति पा सकते हैं।
रात को सोते समय काले रंग के कपड़े में थोड़ी सी फिटकरी बांधकर अपने बिस्तर के नीचे रखें। घर का बच्चा रात को अचानक बुरा सपना देखकर डर जाता है तो मंगलवार या शनिवार को उस फिटकिरी के टुकड़े को बच्चे के सिरहाने में रख दें। इससे बच्चे को रात में डरावने सपने नहीं आते हैं।
भावनात्मक रूप से कमजोर लोगों को भी डरावने सपने आते हैं। जो लोग मानसिक रूप से मजबूत नहीं होते हैं उन्हें रात में सोते समय डरावने सपने दिखाई देते हैं। ऐसे व्यक्ति को प्रत्येक भीम हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। रात में सोने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करके सोना चाहिए। इससे बुरे सपनों से छुटकारा मिल जाता है।
रात को सोने से पहले प्रतिदिन अपने कमरे में और पूरे घर में कपूर जलाकर सोना चाहिए। ऐसा करने से घर की नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है और रात को अच्छी नींद आती है। घर में प्रतिदिन कपूर जलाने से बुरे सपनों से छुटकारा मिलने लगता है।
यदि घर में बच्चा रात में अचानक सोते वक्त जग जाता है और तेजी से रोने लगता है तो बच्चे के सिरहाने में एक छोटा सा चाकू रख दें। ऐसा करने से बच्चा आराम से सोएगा।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































