कोरोना लाइव अपडेट, लॉकडाउन 5 शुरू होते ही कोरोना के मामले 190000 के पार

कोरोना लाइव अपडेट

नई दिल्ली। कोरोना लाइव अपडेट- भारत में कोरोना वायरस की संख्या लगभग 2 लाख के आंकड़े को छूने वाला है। भारत में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 90 हजार 535 तक पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 1 जून 2020 की शाम 5 बजे तक कुल एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 93 हजार 322 है। देश में कोरोना महामारी से अबतक 5394 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 91818 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

भारत में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की एक्टिव संख्या 1 जून 2020 की शाम 5 बजे तक 36040 तक पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र में कुल कोरोना के कंफर्म केस 67655 है। राज्य में कोरोना महामारी से अबतक 2286 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में 29,329 मरीज ठीक हो चुके हैं।

कोरोना से दूसरा सबसे प्रभावित राज्य तमिलनाडु में कोरोना के कुल 22333 मामले सामने आ चुके हैं। तमिलनाडु में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 9403 है। जबकि राज्य में 173 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है और 12,757 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामले काफी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। दिल्ली में 1 जून 2020 की शाम 5 बजे तक कोरोना के कुल 19844 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से 473 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की बात करें तो दिल्ली में कोविड-19 के 10893 एक्टिव केस हैं जबकि 8478 मरीज कोविड-19 महामारी से ठीक हो चुके हैं।

कोरोना लाइव अपडेट
भारत में कोरोना मरीजों की संख्या
कोरोना लाइव अपडेट- कोरोना से 10 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में मरीजों की संख्या
  1. महाराष्ट्र- कुल मामले (67655), एक्टिव मामले (36040), मौत (2286)
  2. तमिलनाडु- कुल मामले (22333), एक्टिव मामले (9403), मौत (173)
  3. दिल्ली- कुल मामले (19844), एक्टिव मामले (10893), मौत (473)
  4. गुजरात- कुल मामले (16779), एक्टिव मामले (5822), मौत (1038)
  5. राजस्थान- कुल मामले (8831), एक्टिव मामले (2710), मौत (194)
  6. मध्यप्रदेश- कुल मामले (8089), एक्टिव मामले (2897), मौत (350)
  7. उत्तर प्रदेश – कुल मामले (7823), एक्टिव मामले (2901), मौत (213)
  8. पश्चिम बंगाल – कुल मामले (5501), एक्टिव मामले (3027), मौत (317)
  9. कर्नाटक – कुल मामले (3221), एक्टिव मामले (1952), मौत (51)
  10. बिहार – कुल मामले (3815), एक्टिव मामले (2084), मौत (21)

Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

कोरोना लाइव अपडेट, लॉकडाउन 5 शुरू होते ही कोरोना के मामले 190000 के पार

कोरोना लाइव अपडेट
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts