क्या आपको पता है कि इन चार समय पर नहीं मापना चाहिए वजन

जीवन शैली, डेस्क। आजकल के भाग-दौर भरी जिंदगी में अक्सर ही हम अपने दिनचर्या पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिस वजह से अक्सर ही पोटापे और अन्य बिमारियों से परेशान होते रहते हैं। अक्सर ही आप जब अपना वजन घटाने के लिए कुछ कर रहे होते हैं तो आपको ऐसा लगता होगा कि वजन माप कर देखना चाहिए कि कितना वजन आपने घटा लिया है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप अपने वजन को हर समय न मापें। इससे आपको नाकारात्मक परिणामों से दो-चार होना पड़ सकता है।

Follow us on Google News
Get Breaking News: Join Channel
यह भी पढ़ें -   आठ घंटे से ज्यादा नींद लेते हैं तो हो जाइए सावधान, बेहद खतरनाक है ये

तो आइए जानते हैं उन चार समय के बारे में जब आपको अपना वजन नहीं मापना चाहिए-

  1. अगर आप अपना सही वजन जानना चाहते हैं तो आप खासतौर पर व्यायाम करने के बाद और रात में अपना वजन न मापें। क्योंकि व्यायाम करने के बाद अक्सर आप काफी फुर्तीला महसूस करते हैं जिस वजह से आपका वजन सही तरीके से नहीं हो पाता है। जिससे आपको गलत परिणाम मिलते हैं।
  2. लड़कियों को खास उन पीरियड के दिनों में अपना वजन नहीं मापना चाहिए। इस समय लड़कियों के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होता है और शरीर भी काफी फूला हुआ नजर आता है।
  3. यदि आप विमान से सफर कर वजन मापते हैं तो यह आपको कभी भी सही परिणाम नहीं बताएगा। इसका कारण यह है कि लम्बे समय तक हवाई सफर के बाद शरीर में एलेक्ट्रोलाइट और तरल पदार्थों का संतुलन बिगड़ जाता है। इस वजह से शरीर का वजन बढ़ जाता है।
  4. बाजार में मिलने वाला पैकेट बंद खाना और चिप्स भले ही आपको काफी पसंद हो लेकिन ये स्वाद तो देता मगर आपका वजन कम करने में सहायक नहीं होता। सोडियम से भरपूर इस तरह के चिप्स खाने से आपका वजन कम होने की वजाय और बढ़ जाता है। इसलिए इन सब चीजों के इस्तेमाल के बाद आप वजन न करें।
यह भी पढ़ें -   दांतों का पीलापन कैसे दूर करें, इन घरेलू नुस्खों से हटाएं दातों का पीलापन
Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।




Get Breaking News: Join Channel