दांतों का बदबू कैसे दूर करें? आजमाएं यह 4 टिप्स

दांतों का बदबू

दांतों के पीलापन को लेकर अक्सर लोग परेशान रहते हैं। कई बार ऐसा होता है कि आप रोजाना ब्रश करते हैं लेकिन दांतों का पीलापन नहीं जाता है। ऐसी स्थिति में मुंह से बदबू भी आती है। दांतों का पीलापन और बदबू से परेशान हैं तो घबराएं नहीं, आज हम बताएंगे आपको कुछ टिप्स जिससे आपको इन समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

दांतों का पीलापन दूर करने के उपाय

चाय और कॉफी कम पिएं – अगर आपको चाय या कॉफी लत है तो यह बुरी बात है। चाय या कॉफी के अधिक इस्तेमाल से हमारे दांतों की चमक खत्म हो जाती है। इसलिए कोशिश करें कि चाय की मात्रा दिन में कम कर लें। चाय की जगह फाइबर युक्त फलों का सेवन करें। फाइबर प्राकृतिक रूप से दांतों की सफाई करता है।

खाने के बाद कुल्ला जरूर करें – खाना खाने के बाद रोज अच्छी तरह कुल्ला करें। इसे अपने आदत में शामिल कर लें। कुल्ला करने से दांत में फल का रेसा या फिर खाने का टुकड़ा नहीं फंसा रहेगा। इससे मुंह से बदबू आने की शिकायत दूर होगी। कुल्ला करने से दांत भी साफ रहेंगे।

च्यूइंग गम चबाएं – यू तो च्यूइंग गम चबाना लोग अच्छी आदत नहीं मानते हैं। लेकिन दांत की सेहत का ख्याल है तो च्यूइंग गम चबाएँ। च्यूइंग गम में जाइलीटोल मौजूद होता है। यह एक प्रकार का अल्कोहल होता है। इससे मुंह में लार का बहाव बढ़ता है और कैविटी कम होती है।

भोजन करने के बाद ब्रश करें – रोजाना रात को भोजन करने के बाद ब्रश करने की आदत डालें। खाना खाने के बाद हमारे दांतों में खाने के कुछ कण फंस जाते हैं। इन कणों के ज्यादा देर तक फंसे रहने के बाद दांतों के बदबू आने लगती है। खाने के बाद ब्रश करने से इन समस्याओं से राहत मिलेगी और दांतों का पीलापन भी दूर होगा और चमक के साथ मुंह भी साफ रहेगा।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now