Jhunjhunwala Death: पीएम मोदी ने जताया शोक, इस दिग्गज के लिए कही यह बात

Jhunjhunwala Death: शेयर बाजार के दिग्गज माने जाने वाले राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala Death) का रविवार सुबह मुंबई में निधन हो गया।
Jhunjhunwala Death

Jhunjhunwala Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर बाजार के दिग्गज माने जाने वाले राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala Death) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने राकेश झुनझुनवाला के साथ अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट कर टूथ करते हुए कहा, ‘ राकेश झुनझुनवाला कभी हार ना मानने वाले थे, जीवन से भरपूर, मजाकिया और व्यवहारिक, वह दुनिया में अमिट योगदान छोड़ गए हैं।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की तरक्की के लिए वह बहुत ही जज्बाती थे। उनका जाना बेहद ही दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। शांति। यह भी पढ़ें- ‘मेक इन इंडिया’ को मिली ताकत, सेना खरीदेगी 14 हजार करोड़ रुपये की स्वदेशी मिसाइल

बता दें कि राकेश झुनझुनवाला का निधन रविवार को सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में हो गया। उनकी मौत की वजह मल्टी ऑर्गन फेल होना बताया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे और कल शाम में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

हाल ही में शुरू की थी एयरलाइन

राकेश झुनझुनवाला ने हाल ही में एविएशन के क्षेत्र में भी अपना हाथ आजमाया था। उन्हें शेयर बाजार की बिग बुल के नाम पर जाना जाता था। झुनझुनवाला ने अकाशा एयरलाइन शुरू की थी। वह मूल रूप से तेलंगाना के रहने वाले थे और यहीं पर उनका जन्म हुआ था। बाद में वह अपने पिता के साथ मुंबई में रहने लगे।

राकेश झुनझुनवाला पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। उन्हें शेयर बाजार के बारे में इतनी जानकारी थी कि तमाम दिग्गज उनके ज्ञान और कौशल के कायल थे। बड़े-बड़े दिग्गजों ने फॉलो किया करते थे। कहा जाता है कि झुनझुनवाला जिस शेयर पर अपना पैसा लगा देते थे, वह शेयर डूबता नहीं था बल्कि खूब मुनाफा कमाता था।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Jhunjhunwala Death: पीएम मोदी ने जताया शोक, इस दिग्गज के लिए कही यह बात

Jhunjhunwala Death: शेयर बाजार के दिग्गज माने जाने वाले राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala Death) का रविवार सुबह मुंबई में निधन हो गया।
Jhunjhunwala Death
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts