ट्रंप की धमकी पर विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब, पहले अपने लोग जरूरी

ट्रंप की धमकी

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस धमकी के बाद जिसमें ट्रंप ने भारत को करारा जवाब देने बात कही थी, अब विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (hydroxychloroquine) दवा पहले अपने परोसियों के लिए रखेंगे जो विशेष रूप से भारत पर निर्भर है। इसके अलावा विशेष रूप से कोरोना प्रभावित देशों को भी इस दवा की आपूर्ती की जाएगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी सरकार का दायित्व होता है कि पहले वह अपने लोगों के लिए दवा और इलाज के हर जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए। इसी के चलते कई दवाईयों पर कुछ समय के लिए निर्यात पर रोक लगाई गई थी। लेकिन सरकार ने लगातार नए हालात को देखते हुए 14 दवाईयों के निर्यात पर से रोक हटा लिया है।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पैरासिटामोल और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को लेकर लगातार बदलते हालात का जायजा लिया जा रहा है। जब एक बार में भारत में इसका भरपूर स्टॉक होगा तब कंपनियों के साथ बातचीत कर आगे फैसला लिया जाएगा। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत को पैरासिटामोल और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा का ध्यान इसलिए भी रखना है क्योंकि कुछ पड़ोसी देश पूरी तरह हमारे ऊपर निर्भर हैं।

बता दें कि बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर कोरोना वायरस के हालात के मद्देनजर बातचीत हुई थी। बातचीत में ट्रंप ने भारत से मलेरिया रोधी दवाई हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की मांग की थी। पीएम मोदी ने भी ट्रंप को आश्वासन दिया था। अब दो दिन बाद भी ट्रंप का यह धमकी भरा बयान सामने आया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 4221 हो गई है। इस बिमारी ने भारत के कई राज्यों को अपने चपेट में ले लिया है। भारत के महाराष्ट्र, केरल, तमिलाडु, उत्तर प्रदेश जैसे राज्य कोरोना की चपेट में ज्यादा हैं। भारत में अबतक 100 से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो चुकी है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

ट्रंप की धमकी पर विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब, पहले अपने लोग जरूरी

ट्रंप की धमकी
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts