कोरोना महामारी – भारत में 24 घंटे में 20346 नए मामले सामने आए

कोरोना महामारी

नई दिल्ली। कोरोना महामारी का संक्रमण में अब उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 20,346 नए मामले दर्ज किए गए। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बुधवार को भारत में 18,088 नए मामले सामने आए थे। भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ के पार हो गई है। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,00,16,859 हो गई। कोरोना संक्रमण से अबतक देश में 1,50,336 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 19,587 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,28,083 है। सभी का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। भारत में दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले ठीन होने की दर 96.19 प्रतिशत हो चुकी है। यानी भारत के हर 100 में से 96 मरीज ठीक हो रहे हैं।

बता दें कि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी से 8.68 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। अबतक पूरी दुनिया में 18.75 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित देश है। दूसरे नंबर भारत है। हालांकि सक्रिय केस के मामले में भारत दुनिया में 10वें स्थान पर है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

केरल में फिर केस बढ़े

भारत के दक्षिणी राज्य केरल में हालत फिर खराब होने लगे हैं। केरल में पिछले 7 दिनों में 35 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। यहां पर हर दिन 5 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। केरल रोजाना नए केस मिलने के मामले में 1 नंबर पर है जबकि महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। महाराष्ट्र में प्रतिदिन 4 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को 654 लोग कोरोना से संक्रमित मिले। 719 लोग संक्रमण से ठीक हुए और 16 की मौत हो गई। दिल्ली में अब तक 6 लाख 28 हजार 352 लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 6 लाख 13 हजार 246 लोग ठीक हो चुके हैं और 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 4481 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

कोरोना महामारी – भारत में 24 घंटे में 20346 नए मामले सामने आए

कोरोना महामारी
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts