अमेरिका में हंगामा, ट्वीटर की चेतावनी, हिंसा भड़काई तो हमेशा के लिए ट्रंप ब्लॉक होंगे

अमेरिका में हंगामा

अमेरिकी चुनाव में जो बाइडन की जीत और अपनी हार को ट्रंप स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उनके समर्थक अब हंगामा करने लगे हैं। बुधवार को ट्रंप समर्थकों ने अमेरिका की कैपिटल बिल्डिंग में हंगामा किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हंगामे में अमेरिका की एक महिला की मौत हो गई।

बता दें कि हंगामा उस जगह पर हुआ है जहां नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को चुनाव जीतने का सर्टिफिकेट दिया जाना था। चुनाव नतीजों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद उनके समर्थकों और अमेरिकी पुलिस के झड़प हुई। झड़प हिंसक हो गई और गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई।

पूरी दुनिया में मशहूर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने हिंसा के बाद डोनाल्ड ट्रंप का एकाउंट 12 घंटों के लिए बंद कर दिया। ट्विटर ने ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि 12 घंटों के लिए डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को लॉक किया गया है। अगर अकाउंट पर पोस्ट की गई आपत्तिजनक ट्वीट नहीं हटाए गए तो यह हमेशा के लिए बंद रहेगा।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस हिंसा को राजद्रोह कहा है। हिंसा के बाद ट्विटर के सेफ्टी टीम ने अपने पेज पर लिखा, ‘वॉशिंगटन डी.सी. में जारी हिंसा की वजह से हमें डोनाल्ड ट्रंप के तीन ट्वीट हटाने पड़ रहे हैं, जिन्हें आज पोस्ट किया गया था। ये ट्वीट हमारी सिविक इंटिग्रिटी पॉलिसी का गंभीर रूप से उल्लंघन करते हैं।’

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

बता दें कि अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद ट्रंप को कम वोट मिले थे। उनके प्रतिद्वंदी डो बाइडन को वहां की जनता ने अपना मत देकर जीत दिलाई। हालांकि ट्रंप ने इस चुनाव में धांधली होने का आरोप लगाया और अपनी हार को स्वीकार करने से मना करते रहे।

अमेरिका में हुई इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जाहिर किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कहा, “वॉशिंगटन डीसी में हुई हिंसा की खबर से चिंतित हूं। सत्ता का हस्तांतरण नियमों और शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहना चाहिए। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में इस तरह की गैरकानूनी विरोध को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।”


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

अमेरिका में हंगामा, ट्वीटर की चेतावनी, हिंसा भड़काई तो हमेशा के लिए ट्रंप ब्लॉक होंगे

अमेरिका में हंगामा
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts