पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

नई दिल्ली। देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है। वे 84 वर्ष के थे। वे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे। प्रणब मुखर्जी काफी लंबे समय से बीमार थे। पूर्व राष्ट्रपति के निधन की खबर उनके बेटे ने दी। बता दें कि इससे पहले प्रणब मुखर्जी का स्वास्थ्य खराब हो गया था। अस्पताल की तरफ से लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी जा रही थी।

अस्पताल की तरफ से बताया गया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। फेफड़े में संक्रमण की वजह से उन्हें सेप्टिक शॉक लगा था। सेप्टिक शॉक में शरीर में रक्तचाप काम करना बंद कर देता है। इससे शरीर के आवश्यक अंगों में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है और अंग काम करना बंद कर देता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पंजाब राहत अभियान

पंजाब बाढ़ त्रासदी: आह्वान फाउंडेशन का बड़ा राहत अभियान, 30,000 राहत किट वितरित करने का संकल्प

पंजाब में आई भीषण बाढ़ से मची तबाही के बीच आह्वान फाउंडेशन ने राहत और…

Sep 20, 2025
Gold Rate Today

Gold Rate Today: 9 सितंबर 2025: आज का सोने का भाव

Gold Rate Today: भारत में सोने का भाव हमेशा से ही आम लोगों और निवेशकों…

Sep 9, 2025
Lunar Eclipse

Lunar Eclipse 2025: दुनिया ने देखा ब्लड मून का नजारा, 3 घंटे तक चंद्रमा पर छाई पृथ्वी की रहस्यमयी छाया!

Lunar Eclipse Photos 2025 – साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण दुनिया भर के खगोल…

Sep 8, 2025

प्रणब मुखर्जी के निधन के बाद उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर लिखा – ‘ भारी दिल से आपको सूचित कर रहा हूं कि मेरे पिता श्री प्रणब मुखर्जी का आर.आर. अस्पताल के डॉक्टरों के सर्वोत्तम प्रयासों और पूरे देश के लोगों की प्रार्थना के बावजूद निधन हो गया है। मैं आप सभी को हाथ जोड़कर धन्यवाद देता हूं।’

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा – ‘पूर्व राष्ट्रपति, श्री प्रणब मुखर्जी के स्वर्गवास के बारे में सुनकर हृदय को आघात पहुंचा। उनका देहावसान एक युग की समाप्ति है। श्री प्रणब मुखर्जी के परिवार, मित्र-जनों और सभी देशवासियों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदना व्यक्त करता हूँ।’

ताजा खबरें 😄👇

लाडकी बहिन योजना

क्या बंद हो रही है लाडकी बहिन योजना? नवंबर-दिसंबर की किस्तें अटकीं, जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में दो महीने से किस्तें अटकी हैं। चुनावी प्रक्रिया को…

Dec 9, 2025
Gender Crisis

Gender Crisis: यूरोप का देश जहां महिलाएं खरीद रही हैं किराए पर पति, वजह जानकर होंगे हैरान

लातविया में पुरुषों की कमी इतनी गंभीर हो चुकी है कि महिलाएं पति किराए पर…

Dec 7, 2025
Grok Chatbot

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा

एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…

Dec 6, 2025

राष्ट्रपति कोविंद ने आगे लिखा – ‘भारत के प्रथम नागरिक के रूप में, उन्होंने लोगों के साथ जुड़ने और राष्ट्रपति भवन से लोगों की निकटता बढ़ाने के सजग प्रयास किए। उन्होंने राष्ट्रपति भवन के द्वार जनता के लिए खोल दिए। राष्ट्रपति के लिए ‘महामहिम’ शब्द का प्रचलन समाप्त करने का उनका निर्णय ऐतिहासिक है।’

सेना के अनुसंधान और रेफरल अस्पताल में प्रणब मुखर्जी को 10 अगस्त को भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनके मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी। बाद में उन्हें फेफड़े का संक्रमण हो गया था। अस्पताल ने कहा था कि उन्हें सेप्टिक अटैक आया है और उन्हें गहरे कोमा के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया है।

प्रणब मुखर्जी के जीवन की मुख्य बातें
  • वे भारत के 13वें राष्ट्रपति थे।
  • राष्ट्रपति के रूप में उनका कार्यकाल 2012 से 2017 तक था।
  • वे 25 अक्टूबर 2006 से 23 मई 2009 तक विदेश मंत्री रहे।
  • 24 जनवरी 2009 से मई 2012 तक वे वित्तमंत्री रहे।
  • 25 जून 2012 को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया।
  • 2012 से 2017 तक भारत के राष्ट्रपति रहे।
प्रणब मुखर्जी का संक्षिप्त जीवन परिचय

प्रणब मुखर्जी का जन्म 11 दिसंबर 1935 को पश्चिम बंगाल के वीरभूमि जिले के मिराती नामक गांव में हुआ। उनकी माता का नाम श्रीमति राजलक्ष्मी मुखर्जी और पिता का नाम कामदा किंकर मुखर्जी था। उनके पिता कामदा मुखर्जी एक स्वतंत्रता सेनानी थे। प्रणब मुखर्जी ने वीरभूम जिले से ही अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी की। वे जिले के सुरी विद्यासागर कॉलेज के छात्र थे।

प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद वे कलकत्ता विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में एम.ए. की डिग्री ली और इसके साथ-साथ उन्होंने एल.एल.बी में स्नातक की डिग्री भी प्राप्त किया। प्रणब मुखर्जी की शादी 13 जुलाई 1957 को सुव्रा मुखर्जी के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। दो बेटा और एक बेटी। बेटे का नाम अभिषेक मुखर्जी और अभिजीत मुखर्जी और बेटी का नाम शर्मिष्ठा मुखर्जी है।

प्रणब मुखर्जी को डायरी लिखना बहुत पसंद था। इसके अलावा वे पाइप पीना, किताबें पढ़ना, बागवानी करना और संगीत सुनना पसंद करते थे। प्रणब मुखर्जी 1969 में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पहली बार राज्यसभा पहुंचे। यहीं से उनकी राजनीतिक यात्रा शुरू हो गई। वे 5 बार राज्यसभा सदस्य और 2 बार लोकसभा सदस्य रहे।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts